- Home
- States
- Chhattisgarh
- 4 महीने बाद जब महिला चपरासी ने तोड़ी चुप्पी..तो पुलिस विभाग में ही भूचाल आ गया
4 महीने बाद जब महिला चपरासी ने तोड़ी चुप्पी..तो पुलिस विभाग में ही भूचाल आ गया
महासमुंद, छत्तीसगढ़. यहां गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो पुलिसवालों सहित 2 टीचरों पर एक महिला चपरासी ने गैंग रेप का आरोप लगाया है। कोतवाली पहुंची महिला ने जैसे ही अपनी आपबीती बताई..पुलिस महकमे में मानों भूचाल-सा आ गया। मामला पिछले साल का है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था, इसलिए वो डरकर चुप बैठी रही। महिला करीब 4 महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2019 में सिपाही शशांक शर्मा और रज्जो भारती के अलावा टीचर केपी पटेल और जय नारायण भोई रात को उसके घर आ धमके। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। चारों ने डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। उन्होंने वीडियो भी बना लिया था। (आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..)
15

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को चुप कराया गया। उससे कहा गया कि अगर मुंह खोला, तो वीडियो वायरल कर देंगे। या फिर उसकी बेटी के साथ रेप कर देंगे। महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही शशांक शर्मा ने उसके साथ एक बार फिर रेप किया। कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सौतेला बाप बना हैवान: यह मामला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का है। यहां एक सौतेला पिता लंबे समय से अपनी नाबालिग बेटी का रेप करता आ रहा था। परपोंडी के थाना प्रभारी सीआर ठाकुर ने बताया कि बच्ची की मां के पिता का बहुत पहले निधन हो गया था। करीब 10 साल पहले उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोपी आदतन नशेड़ी है।
35
टीचर निकला शैतान: यह शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी एरिया का है। यहां एक 7वीं क्लास की छात्रा के साथ उसके ही टीचर ने रेप किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब बच्ची का मासिक धर्म नहीं आया। परिजन जब उसे एक निर्जी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए, तब मालूम चला कि उसका गर्भपात कराया गया है। आरोपी टीचर स्कूल परिसर में ही बने स्टाफ रूम में रहता था। इस मामले में पूरे स्कूल स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया है।
45
सास ने किया बहू का वर्जिनिटी टेस्ट: यह चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। यहां एक इंजीनियर बहू ने अपनी सास पर उसका वर्जिनिटी टेस्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसकी शिकायत द्वारकापुरी थाने में की गई है। बहू ने कहा कि सुहागरात वाली रात सास उसे बाथरूम में ले गई और वर्जिनिटी टेस्ट के बहाने अश्लील हरकतें कीं। टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि इस मामले में महिला के पति, जेठ और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
55
ताऊ निकला हैवान: यह मामला पंजाब के नवांशहर का है। यहां 7 साल की मासूम के साथ उसके ही ताऊ ने रेप किया। पीड़ित बच्ची की मां की बहुत पहले मौत हो चुकी है। वहीं, पिता ने दूसरी शादी कर ली है। बच्ची की सौतेली मां उसे परेशान करती थी। इसे देखते हुए पिता बच्ची को अपने बड़े भाई के घर छोड़ आया था। डीएसपी नवनीत कौर गिल ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश भी की थी।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos