MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • पत्नी के हाथों में छाले देखकर भावुक हुआ शंकर लुहार, देसी जुगाड़ से बना दी यह हैमर मशीन

पत्नी के हाथों में छाले देखकर भावुक हुआ शंकर लुहार, देसी जुगाड़ से बना दी यह हैमर मशीन

कोरिया, छत्तीसगढ़. कहते हैं कि जहां चाह-वहां राह! जरूरी नहीं कि कोई उपयोगी चीज के निर्माण के लिए इंजीनियर बना जाए। अगर आपमें हुनर है और कुछ कर दिखाने का जुनून..तो आप कुछ भी बना सकते हैं। यह लुहार दम्पती इसी का उदाहरण है। कबाड़ की जुगाड़ (Desi Jugaad Science) से बनाई इनकी ऑटोमेटिक हैमर मशीन (Automatic hammer machine) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले यह दम्पती परंपरागत तरीके से लोहा गर्म करके उसे पीटने और कुदाल, हंसिया आदि बनाने का काम करते थे। यह बेहद मेहनत का काम था। इसमें महिला गर्म लोहे पर भारी हथोड़ा मारकर उसे आकार देती थी। इससे उसके हाथों में छाले पड़ जाते थे। यह देखकर पति को बड़ा दुख हुआ। बस, फिर क्या था...दोनों ने मिलकर यह मशीन बना दी। पढ़िए आगे की कहानी.. 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 03 2020, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

यह हैं शंकर लुहार और उनकी पत्नी रीता। ये कोरिया जिले के पटना में रहते हैं। यह कपल परंपरागत तरीके से लोहे की उपयोगी चीजें बनाता है। पहले ये लोहे को गर्म करने से लेकर पीटकर उसे आकार देने का काम परंपरागत तरीके से करते थे। लेकिन अब इन्होंने 7 फीट ऊंची एक ऑटोमेटिक हैमर मशीन बना ली है। इससे कपल का काम सरल और सुविधाजनक हो गया है।
 

25

शंकर बताते हैं कि गर्म लोहे पर भारी हथोड़ा मारने से उनकी पत्नी के हाथों में छाले पड़ जाते थे। यह देखकर उन्हें बड़ी तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें यह मशीन बनाने की ठानी।
 

35

शंकर के दो बेटे हैं। एक 12वीं में पढ़ता है और दूसरा 10वीं। पहले परंपरागत तरीके से काम करने में पूरे परिवार को जुटना पड़ता था। कमाई भी बमुश्किल 200-300 रुपए प्रति दिन हो पाती थी। लेकिन इस मशीन ने जिंदगी थोड़ी आसान बना दी है।
 

45

दम्पती कृषि संबंधी उपकरण जैसे फावड़ा, कोड़ी, कुदाल, हंसिया, नागर लोहा अपनी छोटी सी कार्यशाला में बनाते हैं। हैमर मशीन के निर्माण से काम में गति आई है।
 

55

इस हैमर मशीन के निर्माण में शंकर ने कबाड़ से गाड़ी का पट्टा, घिसा और फटा टायर आदि का इस्तेमाल किया। यह 2 एचपी मोटर से चलती है।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छत्तीसगढ़ में तीन अफसरों को लेकर हलचल, कथित घोटाले और राजनीतिक संरक्षण की चर्चा तेज
Recommended image2
छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का बड़ा योगदान, खुद CM विष्णु देव साय ने बताई पूरी कहानी
Recommended image3
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर, अब दिल के इलाज के लिए मिलेंगी और विशेष सेवाएं
Recommended image4
Chhattisgarh Gaudham Yojana: CM विष्णु देव साय ने 11 जिलों में शुरू किये 29 गौधाम, जोगीपुर में बनेगा गौ अभ्यारण्य
Recommended image5
Chhattisgarh News: विष्णु देव साय ने बिलासपुर के लाखासार में गौधाम का किया शुभारंभ, गोधन संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved