- Home
- States
- Chhattisgarh
- लाशें देखकर सुधबुध खो बैठी महिला, खुद भी किसी 'लाश' की तरह एकदम निढाल बैठी रही
लाशें देखकर सुधबुध खो बैठी महिला, खुद भी किसी 'लाश' की तरह एकदम निढाल बैठी रही
जगदलपुर, छत्तीसगढ़. यहां SDOP की सरकारी गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार रोड क्रॉस कर रहे थे। युवकों की मौत के बाद फैमिली की महिला सुधबुध खो बैठी। वो लाशों के पास गुमसुम बैठी रही। हादसे के वक्त SDOP भी गाड़ी में सवार थे। वे किसी सरकारी काम के बाद वापस जगदलपुर से लौट रहे थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने SDOP और उनके ड्राइवर की जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हादसा बुधवार को जिले के तोकापाल इलाके के बड़े आरापुर के पास हुआ। हादसा इतनी भीषण था कि कार की टक्कर से बाइक उछलकर दूर जा फिंकी। बाइक सवार दूर जाकर गिरे ओर उनकी मौत हो गई।
15

SDOP के टोप्पो बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में तैनात हैं। वे किसी काम से जगदलपुर आए थे। लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बाइक सवार मोतीराम और नीलूराम कोलचूर इलाके के रहने वाले थे। वे गाड़ी को सामने देखकर घबरा गए थे। उन्होंने एक्सीडेंट से बचने बीच सड़क पर ही बाइक रोक दी थी।
35
SDOP के ड्राइवर ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके पीछे गाड़ी की रफ्तार तेज होना बताया जाता है।
45
डीएसपी डॉ. यूलेंडन यार्क ने बताया कि एसडीओपी के ड्राइवर दीपक साहू ने गाड़ी रोकने की कोशिश की थी।
55
एक्सीडेंट के बाद गांववाले आक्रोशित हो उठे। उन्होंने SDOP और उसके ड्राइवर को लात-घूंसों से मारा। SDOP ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।
Latest Videos