MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • अनुष्का शर्मा से लेकर कैंडिस वॉर्नर तक ये है IPL के 10 स्टार्स क्रिकेटर्स की सुपर हॉट वाइफ

अनुष्का शर्मा से लेकर कैंडिस वॉर्नर तक ये है IPL के 10 स्टार्स क्रिकेटर्स की सुपर हॉट वाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क : यह तो हम सब जानते हैं कि हमारे देश में क्रिकेट कितना ज्यादा पसंद किया जाता है और इसी के चलते क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा होती है। ना सिर्फ इंडियन क्रिकेटर्स बल्कि कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को भी भारत में खूब पसंद किया जाता है। आईपीएल में तो इन खिलाड़ियों की खूब धाक रहती है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं आईपीएल 2022 के स्टार खिलाड़ियों की सुपर हॉट वाइफ और गर्लफ्रेंड से जो हॉटनेस में बड़े-बड़े लोगों को मात देती हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 26 2022, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

कैंडिस वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर बेहद ही हॉट है। वह एक पेशेवर आयरनवुमन और एक मॉडल हैं। कैंडिस ने पहली बार 14 साल की उम्र में आयरनवुमन सीरीज में भाग लिया और 16 साल की उम्र में स्टेट चैंपियन बनीं। डेविड और कैंडिस ने अप्रैल 2015 में शादी की और दोनों की तीन बेटियां हैं।

210

सारा ज़ारनुच
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड का नाम सारा ज़ारनुच है। वह आईपीएल 2022 के दौरान अक्सर उन्हें सपोर्ट करती नजर आ चुकी है। दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

310

नताशा स्टेनकोविक
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक सर्बिया की एक मॉडल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर हैं। दंपति का एक बेटा अगस्त्य भी है। नताशा अपनी हॉट अदाओं से आईपीएल के मंच से लेकर सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं।

410

जसीम लोरा 
वेस्टइंडीज और कोलकाता नाइटराइडर्स के क्रिकेटर आंद्रे रसेल की पत्नी का नाम जसीम लोरा हैं। वह पेशे से एक मॉडल हैं। आंद्रे और जसीम ने 2016 में शादी की थी। उनकी बेटी का नाम आलिया रसेल है।

510

इमारी विसर
इमारी विसर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की पत्नी हैं। दोनों ने 2013 में शादी की थी। वह साउथ अफ्रीका के सांसद की बेटी है और शादी से पहले एक निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करती थीं। फाफ और इमारी की दो बेटियां हैं जिनका नाम एमिली और ज़ोई है।

610

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल हैं। दोनों 2013 में पहली बार एक शैम्पू ऐड शूट के दौरान मिले और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। उन्होंने 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की। इस कपल की एक बेटी है जिसका नाम वामिका कोहली है।

710

अदिति हुंडिया 
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ रिलेशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्हें 2019 में एमआई के लिए चीयर करते हुए देखा गया। इसके अलावा, वह अक्सर ईशान की फोटोज में कमेंट करती हैं।

810

लुईस बटलर
इंग्लैंड और आईपीएल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले जोस बटलर की वाइफ का नाम लुईस बटलर है। वह पेशे से पिलेट्स ट्रेनर हैं। जोस और लुईस ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। यह जोड़ा 21 अक्टूबर 2017 में शादी के बंधन में बंधा।

910

उमराव निर्वाणी
वेस्टइंडीज और राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की पत्नी का नाम उमराव निर्वाणी है, जो हाल ही में एक बच्चे की मां बनी हैं। शिमरोन अपने बच्चे के जन्म के लिए राजस्थान रॉयल्स का बायो-बबल छोड़कर घर लौटे थे। लेकिन फाइनल्स के लिए वह फिर से टीम में शामिल हो चुके हैं।

1010

क्रिस्टीना
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले जेसन होल्डर अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड का नाम क्रिस्टीना है। जिसके साथ वो 2016 से रिलेशनशिप में है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

ये भी देखें: अनुष्का शर्मा की लाइफ के वो सीक्रेट जब विराट कोहली से पहले इन मर्दों के साथ थे एक्टर्स के अफेयर के चर्चे

IPL 2022: कौन है आरसीबी की नैया पार लगाने वाला रजत पाटीदार, जानें मालवा के लाल की कहानी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PBKS vs RR Live Streaming: पंजाब-राजस्थान में कांटे की टक्कर, कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला
Recommended image2
PBKS vs RR: प्रियांश आर्या बनाम वैभव सूर्यवंशी...आज किसका बल्ला गरजेगा? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image3
Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved