MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • खेल जगत में पिता पुत्र की 6 जोड़ियां, किसी ने बटोरी शोहरत कोई नहीं हुआ कामयाब

खेल जगत में पिता पुत्र की 6 जोड़ियां, किसी ने बटोरी शोहरत कोई नहीं हुआ कामयाब

स्पोर्ट्स डेस्क। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि पिता जिस प्रोफेशन में होते हैं, उनके बेटे भी ज्यादातर उसी में जाते हैं। खेलों के साथ भी यह देखने को मिलता है। हमारे देश में क्रिकेट और दूसरे खेलों में पिता के साथ उनके बेटों ने भी हाथ आजमाया। इसमें कुछ तो काफी सफल रहे और अच्छी-खासी शोहरत बटोरी, वहीं कुछ को सफलता नहीं मिली और वे गुमनामी के अंधेरे में खो गए। आज हम आपको ऐसे 6 पिता-पुत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खेल जगत में आए। इनमें क्रिकेट से लेकर हॉकी और टेनिस जैसे खेल शामिल हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 20 2020, 01:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

डॉक्टर वेस पेस और लिएडंर पेस
मशहूर टेनिस प्लेयर और ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले लिएंडर पेस के पिता डॉक्टर वेस पेस 1972 में म्यूनिख ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मेंबर थे। उन्होंने पहली बार इंडियन हॉकी टीम के मैस्कॉट के रूप में किसी खेल के मैदान पर कदम रखा था। खास बात यह भी है कि लिएंडर पेस की मां जेनिफर इंडियन वॉलीबॉल टीम की कैप्टन थीं। उन्होंने 1980 में एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। 

26

सुनील गावस्कर और रोहन गावस्कर
सुनाील गावस्कर भारत ही नहीं, दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वे टेस्ट मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने टेस्ट मैचों में 34 शतक बनाए। उनके पुत्र रोहन गावस्कर भी क्रिकेट के खेल में आए। उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेला। यह अलग बात है कि रोहन गावस्कर को अपने पिता सुनील गावस्कर जैसी सफलता और लोकप्रियता नहीं मिली।

36

मेजर ध्यान चंद और अशोक कुमार
ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनके खेल का हिटलर भी प्रशंसक था। 1936 के बर्लिन ओलिम्पिक में ध्यान चंद ने खेला था। उनके खेल को देखकर हिटलर बहुत प्रभावित हुआ और उसने उनसे जर्मनी की तरफ से खेलने के लिए कहा, लेकिन ध्यान चंद ने इनकार कर दिया। ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार भी हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी थे। उन्होंने कुआलालंमपुर में 1975 में हुए हॉकी के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ गोल दाग कर भारत को जीत दिलाई थी। 
 

46

योगराज सिंह और युवराज सिंह
योगराज सिंह ने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच 1981 में खेला था। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल मैचों में भी खेला। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद योगराज सिंह ने अपने पुत्र युवराज सिंह को दुनिया का बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी बानने का संकल्प लिया। उन्होंने युवराज सिंह को खुद भी प्रशिक्षण दिया और बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए तैयार किया। युवराज सिंह एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में सामने आए। वे भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में हुए वर्ल्ड कप में शानदार भूमिका निभाई, जिसमें भारत को जीत मिली। 

56

रोजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी
रोजर बिन्नी अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडर थे। गेंदबाज के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली। 1983 के वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनके पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी भारत की वनडे इंटनेशनल टीम में हैं। भारत ने अब तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स में दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। एक बार 1986 में और दूसरी बार 2014 में। रोजर बिन्नी 1986 में टीम में थे और स्टुअर्ट 2014 में। इन दोनों के खेल में काफी समानता देखने को मिलती है।

66

लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ
लाला अमरनाथ पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट मैच में शतक बनाया था। वे भारत के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में थे। लाला अमरनाथ के दोनों बेटे सुरिंदर अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ ने क्रिकेट में शानदार भूमिका निभाई। सुरिंदर अमरनाथ ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले ये पहले भारतीय खिलाड़ी थे। वहीं, मोहिंदर अमरनाथ मिडल ऑर्डर पर खेलने वाले सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी थे। मोहिंदर अमरनाथ ने 1983 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता था।     

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved