MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • बॉलीवुड स्टाइल में ताजमहल के सामने मिस्टर 360 ने किया था अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखते ही था ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड स्टाइल में ताजमहल के सामने मिस्टर 360 ने किया था अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखते ही था ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईपीएल के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 17 फरवरी को अपना 37वां जन्‍मदिन (AB de Villiers Birthday) मना रहे हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी क्रिकेट के पिच पर जिस धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते है, पर्सनल लाइफ में वह उतने ही रोमांटिक हैं। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत तो साउथ अफ्रीका से हुई लेकिन इसे अंजाम भारत में मिला। जी हां, एबी ने अपनी गर्लफ्रेंड (अब वाइफ) डेनियल स्वर्ट को ताजमहल के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2021, 02:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

क्रिकेट की दुनिया में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) एक बहुत बड़ा नाम हैं। उनका जन्‍म 17 फरवरी 1984 को दक्षिण अफ्रीका के बेला-बेला में हुआ था। उनका पूरा नाम अब्राहम बेंजामिन डी विलियर्स है, लेकिन उन्हें सब एबी या मिस्टर 360 डिग्री के नाम से जानते हैं।

210

साउथ अफ्रीका के कप्तान रह चुके एबी डिविलियर्स ने 2018 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में अब भी उनके जैसा कोई खिलाड़ी नहीं हैं। जब तक वो क्रीज पर खड़े रहते है कोई भी करिश्मा हो सकता है।

310

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले डिविलियर्स पर्सनल लाइफ में बहुत रोमांटिक हैं। किसी बॉलीवुड हीरो की तरह उन्होंने अपनी लव स्टोरी को अंजाम दिया था।

410

जी हां, भले एबी डिविलियर्स और डेनियल की लव स्टोरी साउथ अफ्रीका में शुरू हुई लेकिन उसे अंजाम इंडिया में मिला। अब आप सोच रहे होंगे कि भला एबी की प्रेम कहानी से भारत का क्या लेना देना है? 

510

दरअसल दोनों की मुलाकात तो 2007 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। डिविलियर्स और डेनियल के पिता आपस में दोस्त थे, जिसके चलते दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। लेकिन एबी दिल ही दिल में डेनियल को चाहने लगे थे, पर कहने से डरते थे। 

610

कई सालों तक उन्होंने अपने दिल की बात डेनियल को नहीं बताई, फिर आईपीएल 2013 के शुरू होने से पहले एबी, डेनियल को आगरा लेकर गए थे। प्यार की सबसे बड़ी निशानी यानी की ताजमहल के सामने घुटने पर बैठकर उन्होंने डेनियल को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद डेनियल उनके इस अंदाज की कायल हो गई और शादी को हां कर दिया।

710

इसके बाद दोनों की शादी 30 मार्च 2013 को बड़े ही धूम धाम से हुई। पिछले साल नवंबर में उनके घर बेटी का जन्म भी हुआ है। बता दें कि एबी और डिविलियर्स 3 बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम अब्राहम और छोटे बेटे का नाम जॉन रिचर्ड है। उसके बाद उन्हें एक बेटी 2020 में हुई है।

810

डेनियल अक्सर अपने पति के साथ आईपीएल के दौरान इंडिया आती हैं। कई बार वह कह चुके हैं कि उन्हें भारत से बहुत प्यार है। भारत के लोगों ने भी उन्हें अपने दिल में बड़ी जगह दी है।

 

 

910

एबी डिविलियर्स के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में उन्होंने 8765 रन बनाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 278 रन का था। इसके साथ ही वनडे में उन्होंने 9577 और टी20 में 1672 रन अपने नाम किए हैं।

1010

डिविलियर्स के आईपीएल आकंडे जादुई हैं। वह विराट कोहली की टीम आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ी है। आईपीएल के 169 मैचों में अबतक 4849 रन बना चुके हैं, जिसमें 133 नॉटआउट उनका बेस्ट स्कोर है।

 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved