MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Achievement: पिता और भाई की मौत के बाद भी नहीं टूटा यह खिलाड़ी, श्रीलंका टूर के लिए मिली टीम इंडिया में जगह

Achievement: पिता और भाई की मौत के बाद भी नहीं टूटा यह खिलाड़ी, श्रीलंका टूर के लिए मिली टीम इंडिया में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते हैं ना कि हौसलों और मेहनत से ही मिलता है कि सफलता का मुकाम। कुछ ऐसा ही हौसला और कड़ी मेहनत दिखाई है आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने। जिन्होंने 5 महीने के अंदर ही अपने भाई और अपने पिता को खो दिया लेकिन उसने अपना हौसला बनाए रखा और खूब मेहनत की। इसी वजह से उन्हें आज भारतीय टीम में जगह मिली है। हाल ही में BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें चेतन सकारिया का नाम भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में, जिसने इतनी मुश्किलों के बाद भी अपना टैलेंट दिखाया..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 11 2021, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

श्रीलंका दौरे पर जाएंगे सकारिया
BCCI ने श्रीलंका दौरे (Sri Lanka tour) के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। आईपीएल के 5 युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है। इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज चेतन सकारिया भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

IPL का मिला इनाम
इस साल आईपीएल में चेतन सकारिया ने अपनी गेंजबाजी से सिलेक्टर्स को खासा प्रभावित किया। उसी का नतीजा है, कि उन्हें कुछ ही दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। आईपीएल 2021 में उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। 

38

पहले मैच में झटके थे 3 विकेट
चेतन सकारिया ने IPL 2021 में अपने पहले मैच में ही ऐसी गेंदबाजी की, जो बड़े-बड़े गेंदबाज भी नहीं कर पाता है। उन्होंने ना केवल 7.75 की इकॉनोमी से रन दिए, बल्कि, तीन विकेट भी हासिल किए।

48

पिछले महीने हुई पिता की मौत
जिस समय चेतन सकारिया आईपीएल खेल रहे थे, उसी समय उनके पिता कोरोना संक्रमित हो गए थे। आईपीएल के स्थगित होने के बाद वह सबसे पहले अस्पताल गए लेकिन तक तक उनके पिता की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद सकारिया पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने कहा था कि, वह अपनी आईपीएल की पूरी कमाई पिता के इलाज में लगा देंगे। लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए।

58

इसी साल भाई ने भी थी आत्महत्या
इससे पहले जब सकारिया जनवरी में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। उस दौरान उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। घर लौटने से पहले तक उन्हें यह भी पता नहीं था कि उनका भाई नहीं रहा। 5 महीने के अंदर घर में 2 मौतों के बाद ये खिलाड़ी की जिंदगी में भूचाल आ गया। लेकिन उन्होंने हौसला बनाए रखा और खूब मेहनत की।

68

गरीबी में बीता बचपन
चेतन सकारिया का क्रिकेटर बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ। उनके पिता टेम्पो चलाते थे। हालांकि, पिता की तबियत खराब होने के कारण कुछ साल पहले उन्होंने काम भी छोड़ दिया था। इसके बाद चेतन को घर का खर्चा भी उठाना पड़ता था, जिसके लिए उन्होंने अपने मामा की दुकान में स्टेशनरी का काम किया। उनके मामा ने ना केवल उनकी आर्थिक मदद की, बल्कि उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने का सपना पूरा किया। 

78

2018 में खेला डेब्यू मैच
चेतन ने 2018-19 में उन्होंने सौराष्ट्र के लिए अपना डेब्यू मैच खेला। सौराष्ट्र के लिए उन्होंने 23 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। उन्होंने अबतक 15 फर्स्ट क्लास मैच में 41 विकेट हासिल किए। वहीं, 7 लिस्ट ए मैचों में 10 विकेट और 16 टी20 मैच 28 विकेट उनके नाम दर्ज है। वहीं, इस साल उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच मैचों में 12 विकेट लिए थे। उनके इसी लाजवाब खेल के चलते इस बार उन्हे राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 

88

सकारिया के साथ डेब्यू करेंगे ये खिलाड़ी
इस बार श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में आईपीएल के 5 युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमें टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतीश राणा, ऑलराउंडर के गौतम, सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। आईपीएल के इन सितारों को इंटरनेशनल खेल में देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 13-27 जुलाई तक कुल 6 मैच खेले जाएंगे। जिसमें तीन वनडे और 3 टी20 मैच शामिल है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image2
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
Recommended image3
आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी का फाइनल छोड़कर चला गया क्रिकेटर? एक पोस्ट से मची हलचल...
Recommended image4
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?
Recommended image5
भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved