MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • लॉकडाउन के बीच कपिलदेव ने अपनाया कांबली वाला लुक, गंजा सिर देखकर चौक गए फैंस

लॉकडाउन के बीच कपिलदेव ने अपनाया कांबली वाला लुक, गंजा सिर देखकर चौक गए फैंस

नई दिल्ली. साल 1983 में भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिलदेव ने लॉकडाउन के बीच अपना लुक चेंज कर लिया है। कपिल ने अपने नए लुक से फैंस को चौका दिया है। उन्होंने अपनी दाढ़ी बड़ी कर ली है और सिर के बाल सेव कर लिए हैं। उनके नए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। कपिल का यह लुक पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की याद दिलाता है। कांबली भी अक्सर अपने सिर के बाल सेव करके रखते थे और उनकी दाढ़ी भी थोड़ी सी बड़ी हुआ करती थी। कपिलदेव ने अपनी ग्रे कलर की दाढ़ी भी लंबी कर ली है। इसे भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 21 2020, 12:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अपने नए लुक में उन्होंने कई पोज देकर फोटो खिंचवाए हैं। 

210

सिर के बाल सेव कराने के बाद कपिलदेव ने काले रंग का ब्लेजर पहनकर फोटो खिंचवाए हैं। 
 

310

लॉकडाउन के चलते नाई की दुकानें लंबे समय से बंद हैं और लोगों को बाल कटवाने में परेशानी हो रही है। 
 

410

कपिलदेव से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी अपने बाल घर में ही काट चुके हैं। सचिन ने अपने बाल खुद काटे थे तो कोहली के बाल अनुष्का ने काटे थे। 
 

510

कपिलदेव का नया लुक उनके पुराने लुक से काफी अलग है। 

610

कपिल लगातार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि क्रिकेट बाद में भी खेला जा सकता है, वर्कलोड की शिकायत करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह आराम का अच्छा समय है। 
 

710

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी कपिलदेव ने लताड़ा था। शोएब ने भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज कराने की बात कही थी। इसके बाद कपिलदेव ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। 
 

810

भारत को पहली वार वर्ल्डकप जिताने वाले कपिलदेव फिलहाल कमेंट्री में अपना जलवा दिखा रहे हैं। 
 

910

कपिलदेव ने संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाली थी। हालांकि विवादों में आने के बाद उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
 

1010

कपिलदेव से पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर भी अपने बाल सेव कर चुके हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved