MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Australia vs India : नाम से ही नहीं काम से भी सुंदर है ये खिलाड़ी, डेब्यू करते ही तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड

Australia vs India : नाम से ही नहीं काम से भी सुंदर है ये खिलाड़ी, डेब्यू करते ही तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर कई भारतीय खिलाड़ियों ने नए-नए कीर्तिमान रचे। किसी ने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर इतिहास बनाया, तो किसी ने अपने पहले मैच में ही सबसे ज्यादा रन ठोक दिए। ये कारनामा करके दिखाया है भारतीय क्रिकेट टीम के यंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा नस्लीय टिप्पणी का शिकार होने के बाद भी सुंदर ने अपने खेल से सभी आलोचकों का मुंह बंद करवा दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia vs India) के बीच चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर ने 144 गेंदों में 62 रन बनाए। इसके साथ ही अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 110 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, अपनी गेंदबाजी से भी कमाल करके दिखाया। आइए आपको बताते हैं इस यंग प्लेयर के शानदार खेल के बारे में.....

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 18 2021, 08:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

5 अक्टूबर 1999 को तमिलनाडु में जन्में वॉशिंगटन सुंदर को क्रिकेट खेलने का शौक अपने पिता से मिला था। उनके पिता पूर्व रणजी खिलाड़ी एम सुंदर हैं। सुंदर को बचपन से क्रिकेट खेलने में बहुत रुचि थी। खासकर उन्हे बैटिंग और किपिंग करने में ज्यादा मजा आता था।

28

18 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 में शानदार डेब्यू किया था। इसके साथ उन्होंने सबसे कम उम्र में टी-20 मैच के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था।

38

इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले सुंदर ने अपने खेल से नया कीर्तिमान रचा है। ब्रिसबेन (Brisbane) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 110 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

48

इस मैच में वॉशिंगटन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले, 1911 में इंग्लैंड के फ्रैंक फोस्टर ने सिडनी में 56 रन बनाए थे। 

58

वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बनाए हैं। इससे पहले दत्तू फाडकर ने 1947-48 में डेब्यू टेस्ट में 51 रन बनाए थे और 3 विकेट लिए थे। वहीं, हनुमा विहारी ने 2018 में नाबाद 50 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट लिए थे। अब सुंदर ने उनसे ज्यादा 62 रन बनाए। 

68

इतना ही नहीं, इस खिलाड़ी ने बॉल से भी कमाल दिखाया और 3 विकेट चटकाए है। सुंदर ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन और लायन नाथन का विकेट लिया। 

78

इस मैच में सुंदर ने शार्दूल ठाकुर के साथ मिलकर 217 बॉल पर 123 रन की पार्टनरशिप की और ऑस्ट्रेलिया के लिए 336 रन का स्कोर खड़ा किया।

 

88

बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर वही खिलाड़ी है, जिनके ऊपर इसी मैदान पर नस्लीय टिप्पणी की गई थी। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने सुंदर और सिराज को कीड़ा (ग्रब) कहा था। अपनी शानदार पारी के चलते उन्होंने इनका मुंह जरूर बंद करवा दिया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image5
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved