MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Birthday Special: कभी 54 गेंदों में खोला खाता तो कभी निकले रोहित से आगे, टेस्ट में यूं चलता है पुजारा का सिक्का

Birthday Special: कभी 54 गेंदों में खोला खाता तो कभी निकले रोहित से आगे, टेस्ट में यूं चलता है पुजारा का सिक्का

नई दिल्ली. भारतीय टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा शनिवार से 32 साल के हो रहे हैं। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण राहुल द्रविड़ की जगह बहुत जल्दी भर दी। इस खिलाड़ी के अंदर टेस्ट में टिक कर खेलने की काबिलियत है और मुश्किल हालातों में बल्लेबाजी करने का टैलेंट भी। यही वजह है कि इस बल्लेबाज ने बहुत ही कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुजारा मुश्किल हालातों में टिककर खेलना जानते हैं तो वहीं जरूरत पड़ने पर रोहित शर्मा से भी तेज बल्लेबाजी कर चुके हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 24 2020, 10:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम मुश्किल हालातों में थी। पुजारा को जल्दी ही बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। उन्होंने टिककर खेलना शुरू किया और 54 गेंदों में अपना खाता खोला था।
210
दूसरा वाकया 2019 में खेली गई भारत दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का है। इस मैच में पुजारा पहले धीरे बल्लेबाजी कर रहे थे, पर अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज उन्हें परेशान कर रहे थे। इसके बाद पुजारा ने कदमों का इस्तेमाल कर बड़े ॉट खेलना शुरू किया और वो रन बनाने के मामले में रोहित से भी आगे निकल गए। इस मैच में जब पुजारा 8 रन पर थे तब तक रोहित अपने 48 रन पूरे कर चुके थे।
310
पुजारा कि तूती टेस्ट की ही तरह वनडे और T-20 में नहीं बोलती है। वनडे में पुजारा का रिकॉर्ड बहुत ही बेकार है इसी वजह से उन्हें ज्यादा वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
410
पुजारा ने भारत के लिए 5 वनडे मैचों में 51 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी 10.20 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 27 रन रहा है।
510
भारत के लिए 75 टेस्ट खेलने वाले इस बल्लेबाज ने के 49.48 के औसत से 5740 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर भी नाबाद 206 रन रहा है।
610
IPL में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 30 मैचों में पुजारा ने 20.53 के औसत से 390 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 51 रन रहा है।
710
पुजारा के बल्लेबाजी का अंदाज हर तरीके से टेस्ट के लायक है। उन्हें गेंद छोड़ने में कोई परेशानी नहीं होती, जबकि शरीर पर आने वाली गेंदों पर रन बनाने से भी नहीं चूकेते हैं। जरूरत पड़ने पर कदमों का उपयोग कर तेज बल्लेबाजी भी करते हैं।
810
सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज उन गिने चुने खिलाड़ियों में से है जिनका औसत घर के बाहर भी शानदार होता है। आमतौर पर भारतीय बल्लेबाज एशियाई पिचों के बाहर कुछ खास नहीं कर पाते हैं।
910
परिपक्व बल्लेबाज होने के साथ-साथ पुजारा एक अच्छे शॉर्ट लेग फील्डर भी हैं। टेस्ट का अहम खिलाड़ी होने के बावजूद भारतीय टीम उन्हें ही शॉर्ट लेग और लेग गली जैसी पोजीशन पर खड़ा करना पसंद करती है।
1010
भारतीय टीम को टेस्ट में नंबर वन बनाने में इस खिलाड़ी का अहम योगदान है। हर पिच में हर टीम के खिलाफ पुजारा ने रन बनाए हैं और अपना लोहा मनवाया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
South Africa की धमाकेदार जीत से बदल गया सेमीफाइनल का सीन, अब India के 'Do or Die' मैच पर नजर
Recommended image2
IND vs ZIM Pitch Report & Toss Update: टॉस के बाद पिच कैसी है? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी
Recommended image3
Ind vs Zim T20 WC 2026: BSNL, Jio, Airtel और Vi प्लान में मुफ्त JioHotstar, लाइव देखें मैच
Recommended image4
Rinku Singh News: मिलिए क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली खूबसूरत पत्नी से...
Recommended image5
IND vs ZIM LIVE: कब है टॉस, कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें फ्री स्ट्रीमिंग?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved