MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 13 साल की उम्र से फैन थे पुजारा; अब बांधे तारीफों के पुल- द्रविड़ ने मुझे सिखाया क्रिकेट के अलावा भी है LIFE

13 साल की उम्र से फैन थे पुजारा; अब बांधे तारीफों के पुल- द्रविड़ ने मुझे सिखाया क्रिकेट के अलावा भी है LIFE

स्पोर्ट डेस्क.   भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें गजब की काबिलियत है। वे नए खिलाड़ियों की मेंटल सिचुएशन को अच्छी तरह से समझते हैं और उसी के मुताबिक उनकी मदद भी करते हैं। पुजारा ने यह बात क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेइंफो से कही। पुजारा ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं, क्योंकि जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब द्रविड़ मेरे आसपास मौजूद थे। वे इस स्तर पर पहुंच चुके थे कि मुझे बता सकते थे और उन्होंने मुझे बताया भी कि अपने आप से क्या उम्मीद करना चाहिए।’’

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 27 2020, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा  ने कहा कि क्रिकेट से ध्यान हटा कर निजी जिंदगी के लिए समय के महत्व के बारे में बताने के लिए वह पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़  के हमेशा आभारी रहेंगे। पुजारा ने कहा कि उनके जीवन पर द्रविड़ के प्रभाव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

25

द्रविड़ ने तकनीक के साथ दूसरी जरूरी बातें भी बताईं

 

पुजारा ने कहा, ‘‘द्रविड़ ने मेरी मेंटल सिचुएशन को समझकर तब मदद की, जब मैं यंग था और शायद मैं तकनीक को लेकर सबकुछ नहीं जानता था। एक यंग क्रिकेटर के तौर पर मैं सारा ध्यान तकनीक पर ही फोकस करना चाहता था, तब उन्होंने मुझे इसकी जानकारी दी और बताया कि इसके साथ अन्य पहलू भी जरूरी हैं।”

35

क्रिकेट से हटने के महत्व समझा

 

उन्होंने कहा कि द्रविड़ से सीखा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय क्या होता है। पुजारा ने कहा,  ‘‘मैंने काउंटी क्रिकेट में उन्हें देखा कि पसर्नल और प्रोफेशनल जीवन को कैसे अलग रखते हैं। मैं उनकी सलाह को बहुत महत्व देता हूं। मुझे यह भी पता है कि क्रिकेट को कब अलविदा कहना है।’’

45

13 साल की उम्र से द्रविड़ का फैन

 

पुजारा ने कहा, ‘‘मैंने 8 साल की उम्र में पहली बार द्रविड़ को 2002 में बल्लेबाजी करते हुए देखा। उन्होंने एडिलेड में दोहरा शतक लगाया, जो उनकी पसंदीदा पारी रही। मैं 13 साल की उम्र में उनका फैन बन गया था। वे एक फाइटर थे। जब तक राहुल भाई क्रीज पर थे, तब तक विपक्षी टीम के लिए विकेट लेना मुश्किल था। वहीं, भारतीय टीम का स्कोर भी बढ़ता रहता था। टीम इंडिया को आउट करने के लिए विपक्षी को द्रविड़ को आउट करना जरूरी था, लेकिन वे डटे रहते थे।’’
 

55

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनकी तकनीक और स्वभाव को बारीकी से देखा और सीखा किया। जिस तरह से वे क्रिकेट पर बात करते हैं, उससे पता चलता है कि उन्हें बहुत ज्यादा ज्ञान है, लेकिन उन्होंने चीजों को कभी मुश्किल नहीं किया, बल्कि हमेशा अपने खेल को सरल ही रखा।’’

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs USA: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, SKY में फिर चमके सूर्या
Recommended image2
Shubham Ranjane: कौन हैं सूर्या के सबसे पक्के दोस्त शुभम रंजने, बुमराह से भी खास रिश्ता
Recommended image3
India vs USA Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में कौन जीता टॉस?
Recommended image4
निकल गई पाकिस्तान की सारी हेकड़ी, अब रास्ता निकालने ICC के सामने झुका PCB
Recommended image5
'उम्र कम है फिर भी अब कभी नहीं खेल पाऊंगा U19 वर्ल्ड कप', वैभव सूर्यवंशी का दर्द...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved