बॉलीवुड फिल्म में बना था क्रिकेटर, अब IPL में मुंबई के लिए खेलेगा यह एक्टर
नई दिल्ली. IPL 2020 की नीलामी में कई ऐसे चेहरों को मोटी रकम में टीमों ने अपने साथ जोड़ा है, जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर ज्यादा नहीं देखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और रणजी मैचों में इन खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं मिला, पर छोटे स्तर पर ही अच्छा प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने IPL में अपनी जगह बनाई है। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है दिग्विजय देशमुख। दिग्विजय इससे पहले एक बॉलीवुड मूवी में काम कर चुके हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
15

दिग्विजय इससे पहले बॉलीवुड मूवी "काय पो चे" में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने अली हासमी का किरदार निभाया था। अली हासमी फिल्म में एक ऐसा लड़का है जो क्रिकेटर बनना चाहता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सुशांत सिंह और बाकी किरदार मिलकर इस लड़के को क्रिकेटर बनाते हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिग्विजय देशमुख अमित साद, राजकुमार राव मानव कौल और बाकी किरदार भी शामिल थे।
35
21 साल के दिग्विजय देशमुख महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच और 7 T-20 मैच खेले हैं।
45
दाएं हाथ से बल्लेबाजी के अलावा दिग्विजय उपयोगी मीडियम पेस बॉलिंग भी डालते हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने 104 रन बनाए हैं और 15 विकेट भी निकाले हैं।
55
इस IPL ऑक्शन में दिग्विजय का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। उन्हें इसी कीमत पर मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि दिग्विजय देशमुख क्रिकेट से ज्यादा बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
Latest Videos