MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • हार्दिक पंड्या ही नहीं, ये क्रिकेटर भी शादी से पहले बने थे पापा

हार्दिक पंड्या ही नहीं, ये क्रिकेटर भी शादी से पहले बने थे पापा

स्पोर्ट्स डेस्क : मई 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले इंडियन क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शादी के 2 महीने बाद ही पिता बन गए। बदलते वक्त के साथ खेल और खिलाड़ी दोनों ही मॉडर्न हुए हैं। खिलाड़ी अपने पर्सनल रिश्ते भी लोगों के सामने लेकर आए हैं। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई नाम रहे हैं, जो शादी से पहले पिता बने हैं। वैसे पिता बनने के बाद कुछ स्टार ने शादी कर ली लेकिन कुछ इसी रिश्ते से जुड़े रहे, तो कुछ अब अलग हो गए है।  आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 03 2020, 05:36 PM IST| Updated : Sep 03 2020, 06:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

विनोद कांबली
पूर्व इंडियन क्रिकेट विनोद कांबली भी शादी के पहले पिता बन गए थे। पहली पत्नी से तलाक के बाद उनका अफेयर एक फैशन मॉडल आंद्रेया हैविट से हुआ। जानकारी के अनुसार आंद्रेया से रिलेशन के दौरान ही विनोद पिता बन गए थे, इसके बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी कर ली थी।

26

क्रिस गेल 
वेस्टइंडीज और आईपीएल के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल भी बिना शादी के पापा बने थे। आईपीएल 2017 के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि गेल और नताशा ने अभी तक शादी नहीं की है।

36

जो रूट 
इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जो रूट भी शादी से पहले पापा बन गए थे। वे 2014 से कैरी कोटरेल को डेट कर रहे हैं। मार्च 2016 में दोनों ने सगाई भी की। हालांकि अभी उनकी शादी नहीं हुई है। 

46

डेविड वॉर्नर 
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल खेलने वाले डेविड वॉर्नर भी लिव-इन के दौरान पिता बन गए थे। उनका अफेयर मॉडल और आइरन वुमन कैंडिस एन फॉल्जन के साथ था।  2014 में पहली बेटी के जन्म के बाद 2015 में दोनों ने शादी की है। शादी के उनकी एक और बेटी पैदा हुई। अक्सर वार्नर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

56

विवियन रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स भी शादी से पहले पिता बने। वे 1980 में भारत दौरे पर आए थे। उस वक्त उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला और 1989 में नीना ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम मसाबा है। विवियन पहले से शादीशुदा रिचर्ड्स थे इसलिए उन्होंने नीना से शादी नहीं की।

66

इमरान खान 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता ने जून 1992 में बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है। हालांकि इमरान ने पहले बच्ची को अपना नाम नहीं दिया। सीता की मौत और DNA टेस्ट होने के बाद उन्होंने ताइरियन को अपना लिया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved