MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • देखें दीपक और जया की मेहंदी की तस्वीरें, नीले रंग की ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही क्रिकेटर की दुल्हनिया

देखें दीपक और जया की मेहंदी की तस्वीरें, नीले रंग की ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही क्रिकेटर की दुल्हनिया

स्पोर्ट्स डेस्क:  आईपीएल (IPL) 2021 का वह पल आपको याद होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच के बाद टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर (Deepak chahar) ने भरे स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (jaya Bhardwaj) को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब से दोनों की लव स्टोरी और शादी के चर्चे होने लगे थे। अब यह खिलाड़ी 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों की शादी आगरा के होटल जेपी पैलेस में होगी। शादी से पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते हैं दीपक और जया की मेहंदी की यह वायरल तस्वीरें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 01 2022, 03:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। जितने फेमस क्रिकेटर होते हैं उतनी ही फेमस उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी हो जाती हैं। इसी तरह से दीपक चाहर की होने वाली दुल्हनिया भी इन दिनों चर्चा में है।

212

31 मई 2022 को दीपक चाहर और जया भारद्वाज की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें जया ने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने नीले रंग की इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ शीश पट्टी लगाई हुई थी। जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

312

दूसरी ओर चाहर ने अपनी संगीत सेरेमनी में रेड कलर की शेरवानी पहनी हुई है और उसके साथ दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

412

अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए कि अपनी शादी लिए दीपक चाहर कितना एक्साइटेड है, इसलिए बिना तैयार हुए ही बैंड बाजा लिए निकल पड़े। बता दें कि दीपक की बारात के लिए फेमस सुधीर बैंड को बुक किया गया है।
 

512

1 जून को दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी होने वाली है। इसमें एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली, शिखर धवन समेत अन्य दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

612

दीपक और जया की मेहंदी नाइट में उनके भाई राहुल चाहर भी अपनी पत्नी से पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहन रखी थी।

712

वहीं, दीपक और जया की शादी के मैन्यू की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी शादी में यूपी के स्पेशल खाने की झलक देखने को मिलेगी। जिसमें आगरा की स्पेशल चाट, हाथरस की रबड़ी के अलावा अवधि, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन, इटालियन थाई और अन्य व्यंजन भी होंगे।
 

812

बता दें कि दीपक चाहर की मंगेतर जय भारद्वाज बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ भारद्वाज (Siddharth Bhardwaj) वीजे, मॉडल है और उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 2 जीता है।

912

जया दिल्ली की रहने वाली है और वहीं एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 98.5K फॉलोअर्स है।
 

1012

खूबसूरती में दीपक की दुल्हनिया बड़ी- बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। उनका गोरा रंग, कंजी आंखे और सुनहरे बाल उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

1112

बता दें कि जब जया आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दीपक को सपोर्ट करने यूएई गई थी, तो दीपक ने उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान प्रपोज किया था। जिसे देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था और अंगुठी पहनने के बाद वह दीपक के गले लग गईं।
 

1212

दूसरी ओर दीपक चाहर की बात की जाए तो इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 के लिए 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, इंजरी के चलते वो आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अब तक भारत के लिए 7 वनडे, 20 टी20 और 63 आईपीएल मैच खेले है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?
Recommended image2
SL vs NZ: कोलंबो की पिच दे सकती है बड़ा धोखा! बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी?
Recommended image3
Harry Brook तूने ये क्या किया! पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाला कप्तान, दांत पीसते रह गए वसीम अकरम-रमीज राजा
Recommended image4
India vs Zimbabwe T20 WC: 3 बड़े खिलाड़ी बाहर, देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
Recommended image5
Rinku Singh Luxury Life: अलीगढ़ के लड़के की कहानी, जानें कितनी है रिंकू सिंह की नेट वर्थ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved