MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 40 दिन भी एक-दूसरे से दूरी भी बर्दाश्त नहीं कर पाए चहल-धनाश्री, इस तरह दुबई में बिताए थे खास पल

40 दिन भी एक-दूसरे से दूरी भी बर्दाश्त नहीं कर पाए चहल-धनाश्री, इस तरह दुबई में बिताए थे खास पल

स्पोर्ट्स डेस्क : सोशल मीडिया सेंसेशन और सभी के दिलों पर राज करने वाली धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने आखिरकार सगाई के 4 महीने बाद अपने मंगेतर और भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से शादी कर ली है। जिस तरह दोनों ने चुपचाप तरीके से सगाई कर सभी को सरप्राइज दिया था, उसी तरह शादी करके भी दोनों ने फैंस को सोशल मीडिया पर ही जानकारी दी। धनाश्री एक मशहूर डांसर है और इंटरनेट पर छाई रहती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी चर्चा तब हुई थी, जब वह शादी से पहले अपने होने वाले पति के साथ दुबई में टाइम स्पेंड कर रही थी। दुबई में लगभग 1 महीने तक दोनों साथ रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की बौछार सी आ गई थी। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं, कि इस लव बर्ड ने शादी से पहले किस तरह समय बिताया था।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 23 2020, 09:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आईपीएल 2020 वैसे तो इस साल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड किया, लेकिन इस बार जो उससे भी ज्यादा छाया रहा, वो था युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का मिलना। 

212

इस बार आईपीएल में आरसीबी को चीयर करने वालों में एक और नाम जुड़ा, वो था युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा का। उनके मैदान में आने से लोग चहल की शानदार परफॉमेंस के पीछे उन्हें लकी चार्म मान रहे थे।

312

धनाश्री भी सगाई के बाद उनसे दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई और सीधे अपने होने वाले पति (अब पति) से मिलने सात समंदर पार पहुंच गई। चहल के हर मैच में धानश्री उनको सपोर्ट करने जरूर पहुंचती थी।

412

इतना ही नहीं मैदान के बाहर भी इस लव बर्ड ने काफी समय बिताया था। कभी समंदर किनारे एक-दूसरे का हाथ पकड़े, तो कभी अपनी बांहों में लिए हुए उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। 

512

आईपीएल के दौरान आरसीबी की टीम अपने परिवार के साथ दुबई के वालडॉर्फ एसोरिया होटल में रुकी थी। इस होटल के रूम नंबर 440 में टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र ठहरे हुए थे। इस रूम में चहल से मिलने धनाश्री पहुंची थी।

612

चहल ने धानश्री के वहां पहुंचने के बाद एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रूम के अंदर शानदार डेकोरेशन के लिए होटल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया था। 

712

आईपीएल के दौरान पार्टी न हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ। लेकिन इस बार सीजन के बीच में कप्तान विराट कोहली का बर्थडे आया। लेट नाइट हुई इस पार्टी में चहल और धनाश्री भी पहुंचे थे। 

812

सिर्फ युजी चहल के साथ ही नहीं धनाश्री की तस्वीरें बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट की वाइफ अनुष्का के साथ भी काफी वायरल हुई थी। उन्हें एबी डीविलियर्स के साथ भी देखा गया था।

 

 

912

दुबई के बीच पर धनाश्री टोनी कक्कड़ के गाने नाच मेरी लैला पर डांस करती भी नजर आई थी। वहीं, बुर्ज खलीफा पर भी उन्होंने डांस किया था।

1012

वैसे तो दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात इसी साल अप्रैल में हुई थी। चहल धनाश्री से डांस सीखते थे, लेकिन देखते-देखते दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई और अब ये जीवन साथी हैं। लेकिन दोनों का प्यार परवान दुबई में चढ़ा।

1112

हालांकि 10 नवंबर को आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। चहल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे, वहीं धनाश्री मुंबई वापस आ गई थी।

1212

40 दिन एक-दूसरे से दूर रहने के बाद 22 दिसंबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए (Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal wedding)। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved