MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धोनी या विराट कोहली, किसे अपना फेवरेट मानते हैं अंडर-19 कैप्टन प्रियम गर्ग?

धोनी या विराट कोहली, किसे अपना फेवरेट मानते हैं अंडर-19 कैप्टन प्रियम गर्ग?

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस के चलते भारत सहित दुनिया के करीब 115 देश इस वक्त लॉकडाउन में है। इस दौरान, बड़े से बड़े कार्यक्रम या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। खेल जगत का भी कुछ ऐसा ही हाल है। खिलाड़ी इन दिनों मैदान छोड़ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान प्रियम गर्ग ने सोशल नेटवर्किंग ऐप 'हेलो' पर लाइव चैट किया। इस दौरान उन्होंने सीनियर जर्नलिस्ट अनुपम पांडे के साथ बातचीत की। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 07 2020, 03:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

प्रियम ने बताया कि 'लॉकडाउन में परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा है। मैं इस दौरान घर पर ही खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि IPL के आयोजन होने पर टीम के लिए तैयार रहूं इसके लिए मेहनत कर रहा हूं। 
 

29

IPL को उन्होंने नए खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बताया है। प्रियम ने कहा कि अगर आप आईपीएल में अच्छा करते हैं तो 
यहां से भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। अनुपम पांडे ने इस दौरान प्रियम गर्ग से T-20 स्टाइल में रैपिड फायर सवाल भी किए। 

39

उनसे पूछा गया कि अगर आपको इस IPL में पैट कमिंस का सामना करना पड़ता है तो आपकी रणनीति क्या होगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'मैं ये नहीं देखता की यह बॉलर कौन है, इसकी रैंकिंग क्या है। मैं इसे खुद को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखता हूं।'

49

आपकी कोई पसंदीदा टीम, जिसमें आप शामिल होना चाहते हो। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं मैं अपने मौजूदा टीम हैदराबाद से खुश हूं। मेरे यहां से एक बंदा टीम में है। मैं हमेशा अपना बेहतर देने की कोशिश करूंगा। साथ ही मुझे यहां विदेशी खिलाड़ियों से साथ अनुभव साझा करने का भी मौका मिलेगा। 

59


सचिन के बाद पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल पर उन्होंने धोनी का नाम लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक सचिन से मिलने का मौका नहीं मिला है। 

69

अगले सवाल में उनसे पूछा गया कि आप सनराइजर्स में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो टीम प्रबंधन तय करेगा। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए को मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहूंगा। मुझे अगर मैका दिया जाता है तो मैं जसप्रीत बुमराह को सामना करना चाहूंगा। वे एक अच्छे बॉलर हैं।

79

अनुपम ने उनसे पूछा कि आपकी अंडर- 19 टीम आपके अलावा कौन ऐसा खिलाड़ी था जो सबसे अच्छा था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि टीम में सब लोग अच्छे थे। क्योंकि टीम का मतलब ही होता है 15 सदस्य और इसमें सब अपना शत प्रतिशत देते हैं। आदर्श खिलाड़ी के सवाल पर उन्होंने बताया कि राहुल द्रविड मेरे आदर्श खिलाड़ी हैं। उनका अनुशासन, खेलने की शैली, कड़ी मेहनत ये सब मैनें अपने कोच राहुल द्रविड़ से सीखा है। वे हमेशा कहते हैं कि खुद पर विश्वास करो। 

89


रैपिड फायर सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि मैं अभी सिंगल हू। साथ ही विराट और धोनी में से उन्होंने धोनी को अपना फेवरेट बताया। साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या आप लॉकडाउन में घर का काम करते हैं इसपर उन्होंने ना में जवाब दिया। अगर खानें की बात करें तो उन्हें खाने में इंडियन फूड पसंद है। 

99

वहीं अगर सोशल मीडिया की बात करे तों उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम में से इंस्टा को चुना। इसके साथ ही उन्होंने पैसे और सम्मान में सम्मान को चुना

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image2
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image3
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image4
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
Recommended image5
गौतम गंभीर का चहेता T20 वर्ल्ड कप से बाहर! टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved