- Home
- Sports
- Cricket
- कपड़े धोने से लेकर वर्कआउट और बेटी का पीछा करने तक, रोहित ने बताया लॉकडाउन में क्या है उनका शेड्यूल ?
कपड़े धोने से लेकर वर्कआउट और बेटी का पीछा करने तक, रोहित ने बताया लॉकडाउन में क्या है उनका शेड्यूल ?
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते खेल से जुड़े सभी इवेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। इस वजह से भारतीय क्रिकेटर लंबे समय से अपने घर के अंदर कैद हैं। रोजाना कई किलोमीटर भागने वाले इन एथलीटों के लिए घर के अंदर बैठकर अपनी फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो रहे है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घर के अंदर ही मेहनत करके अपनी बॉडी का ध्यान रख रहे हैं। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा भी इनमें से एक हैं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका रोज का शेड्यूल दिखाया गया है। रोहित के दिन की शुरुआत एख हेल्थ ड्रिंक के साथ होती है। इसके बाद वो वर्कआउट करते हैं और फिर कपड़े धोने के बाद वो किचन में पत्नी की मदद करते हैं। इसके अलावा उन्हें बेटी के साथ भी अच्छा खासा समय बिताना पड़ता है।
| Published : Apr 17 2020, 11:40 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
उठने के बाद रोहित अपनी फिटनेस के लिए मेहनत करते हैं और घर में ही वर्कआउट करते हैं।
सुबह उठकर रोहित सबसे पहले हेल्थ ड्रिंक पीते हैं और अपने शरीर की फिटनेस के लिए काम करना शुरू कर देते हैं।
वर्कआउट के बाद रोहित पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ समय बिताते हैं।
वर्कआउट के दौरान रोहित कई बार समायरा को हाथ में लेकर भी एक्सरसाइज करते हैं।
इस वीडियो में रोहित कपड़े धोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वो वॉशिंग मशीन में कपड़े भर रहे हैं।
खाना बनाने में भी हिटमैन अपनी पत्नी की मदद कर रहे हैं। इस दौरान रितिका बहुत खुश नजर आ रही हैं।
रोहित इन सब कामों से फुरसत होने के बाद टीवी में जानी मानी सीरीज। फ्रेंड्स देखते हुए भी नजर आ रहे हैं।
रोहित के घर में ही जिम की सुविधा मौजूद है और वो इसका फायदा भी उठा रहे हैं।
रोहित फिलहाल बांद्रा में अपने अलीशान घर में समय बिता रहे हैं।
रोहित ने इस वीडियो को माई डे इन लॉकडाउन, नाम दिया है।