- Home
- Sports
- Cricket
- भारतीय मूल की लड़की के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने की सगाई, जानिए क्या करती हैं गर्लफ्रेंड विनी
भारतीय मूल की लड़की के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने की सगाई, जानिए क्या करती हैं गर्लफ्रेंड विनी
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई कर ली है। रमन मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। उनके माता-पिता साउथ इंडिया से नाता रखते हैं। विनी के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जो नर्स का काम करती हैं। 26 साल की विनी मेलबर्न में ही रहती हैं। उन्होंने मेंटन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फार्मासिस्ट का काम शुरू किया। उन्हें घूमना और तैरना काफी पसंद है। कई मौकों पर उन्हें स्नूकर और गोल्फ खेलते हुए भी देखा गया है।
110

मैक्सवेल और विनी लंबे समय से रिलेशन में हैं। मेंटल हेल्थ के चलते क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले इस खिलाड़ी की वापसी में विनी का बहुत बड़ा योगदान है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड ने ही उनकी मानसिक बीमारी की पहचान की थी और उससे वापस आने में भी उनकी मदद की।
310
विनी के पीज्जा खाना और कॉफी पीना बेहद पसंद है। गोल्फ और स्नूकर उनके फेवरेट खेल हैं।
410
मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड के गुलाबी रंग बहुत अच्छा लगता है। जबकि मैक्सिको शहर घूमना भी उन्हें बेहद पसंद है।
510
विनी को तैरना और ट्रवेल करना भी रास आता है। कई बार उन्हें मैक्सवेल के साथ विदेशों में भी देखा गया है।
610
विनी को एल्कोहल आदि से भी कोई परहेज नहीं है। हालांकि वो डॉक्टर के पेशे से जुड़ी हुई हैं और आसानी से अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं।
710
विनी को अपनी भतीजी से बहुत प्यार है। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी भतीजी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
810
साल 2019 में विनी अपने ब्वायफ्रेंड ग्लेन मैक्सवेल के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में भी पहुंची थी।
910
विनी और मैक्सवेल साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद 26 फरवरी को दोनों ने अपनी सगाई का एलान किया।
1010
मैक्सवेल ऐसे दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होंगे जो किसी भारतीय लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उनसे पहले शॉन टेट भारतीय लड़की से शादी कर चुके हैं।
Latest Videos