MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Happy Birthday Virat Kohli: विराट-अनुष्का के बीच गजब की बांडिंग, 10 तस्वीरों में देखिए कैसे छलकता है प्यार...

Happy Birthday Virat Kohli: विराट-अनुष्का के बीच गजब की बांडिंग, 10 तस्वीरों में देखिए कैसे छलकता है प्यार...

Virat Kohli And Anushka Sharma. भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट को प्यार से चीकू के नाम से जाता है। विराट ने न सिर्फ मैदान पर अपनी काबिलियत साबित की है बल्कि वे मैदान के बाहर घरेलू लाइफ में भी शानदार व्यक्ति हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है और इन्हें बॉलीवुड ही नहीं क्रिकेट की दुनिया में भी सबसे खूबसूरत कपल माना जाता है। दोनों की जिंदगी में जब बेटी का आगमन हुआ है, तब से उन्हें खुशियों की कई सौगातें मिल रही हैं। दोनों पति-पत्नी के बीच गजब की बॉन्डिंग है। आइए देखे इस खूबसूरत कपल की 10 तस्वीरें...

3 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Nov 05 2022, 10:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

क्रिकेट की सबसे क्यूट जोड़ी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया में सबसे खूबसूरत जोड़ी माना जाता है। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं, जो अक्सर उनकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट करते हैं। विराट क्रिकेट की दुनिया के सरताज हैं तो अनुष्का बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं।

210

34 साल के हुर विराट कोहली
विराट कोहली जो कि 34 वर्ष के हो गए, उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी बल्लेबाजी कौशल और खेल के प्रति जुनून से प्रभावित किया है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेहद खुश नजर आते हैं और फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। 

310

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निस्संदेह क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी हैं। लाखों युवाओं के लिए यह जोड़ी खास महत्व रखती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कहने को तो अलग प्रोफेशन में हैं लेकिन क्रिकेट के लिए दोनों का प्यार लाजवाब है।

410

प्यार से कहते हैं विरुष्का
विराट और अनुष्का को उनके फैन प्यार से विरुष्का नाम से बुलाते हैं। दोनों ने अक्सर दिखाया है कि वे क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया में सबसे अच्छे जोड़ों में से एक। विराट और अनुष्का की यह बांडिंग सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है, जहां वे एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

510

2017 में हुई शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। वहां इस जोड़े ने ड्रीम वेडिंग और कई प्यार भरे पलों का आनंद लिया। हर कोई अनुष्का शर्मा को उनके हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में और विराट कोहली को उनकी शेरवानी में आज भी याद करता है।

610

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों को अक्सर अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट शेयर करते देखा जा सकता है। विराट और अनुष्का के कैप्शन प्यार से भरे हुए होते हैं और उनके प्रशंसकों के दिलों को सूकून पहुंचाते। यही वजह है कि इनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है।

710

एक-दूसरे पर करते हैं टिप्पणी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी करने का हर मौका हाथों हाथ लेते हैं। जब भी विराट कोहली कोई शानदार इनिंग खेलते हैं तब अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जश्न मनाती हैं। दोनों एक-दूसरे को दिल वाली इमोजी भेजना कभी नहीं भूलते।

810

फैंस को मिलता है खूब आनंद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करते हैं या फिर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं तो इनके फैंस को खूब आनंद आता। इसे सभी पोस्ट को लाखों लोग पसंद करते हैं। दिलचस्प है कि कैसे वे लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और निडर होकर दुनिया को अपना प्यार दिखाते हैं।

910

शेयर करते हैं लाजवाब तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने फैंस के लिए अक्सर शानदार तस्वीरें शेयर करते हैं। बारिश में रोमांटिक पल हों या सूर्यास्त का नजारा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अक्सर अपने प्रशंसकों को ऐसे दिल को छू लेने वाले पलों से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

1010

एक-दूसरे के बड़े सपोर्टर
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जीवन में भी एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे हैं और यह सुनिश्चित किया है कि उनके प्रशंसकों को भी इसके बारे में पता चलता रहे। हाल ही में विराट की यादगार पारी हो या फिर उनके होटल रूम का वायरल वीडियो, हर पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने हसबैंड का सपोर्ट किया। 

About the Author

MK
Manoj Kumar
विराट कोहली
अनुष्का शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रणजी में मो. शमी ने कर दिया धुंआ-धुंआ, अगरकर अब कैसे करेंगे नजरअंदाज
Recommended image2
रिंकू सिंह-तिलक वर्मा की वजह से क्यों शर्मिंदा है पाकिस्तान, पाक क्रिकेटर बासित अली ने दिया गजब का तर्क
Recommended image3
जिम्बाब्वे से आयरलैंड के जीतने की दुआ क्यों कर रहे ऑस्ट्रेलियाई! कंगारुओं की हालत खराब
Recommended image4
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
Recommended image5
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved