- Home
- Sports
- Cricket
- हरलीन ने 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, जानिए कैसे तय की क्रिकेट तक की जर्नी, अब कैच लपक बनीं सुपरवुमेन
हरलीन ने 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, जानिए कैसे तय की क्रिकेट तक की जर्नी, अब कैच लपक बनीं सुपरवुमेन
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच चल रही टी 20 सीरीज में पहला मैच 9 जुलाई को नार्थहैंप्टन में खेला गया। इसमें हरलीन देओल ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी सब जगह तारीफ हो रही है। इंग्लैंड की पारी की 19वीं ओवर चल रहा था। एमी जोंस 26 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रही थीं। शिखा पांडेय की पांचवीं गेंद थी। एमी ने बाउंड्री पर मारा, वहीं हरलीन ने कैच लपक लिया।
| Published : Jul 10 2021, 03:21 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हरलीन देओल का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है। 13 साल की उम्र में अपने परिवार और घर को छोड़ दिया था। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए हरलीन चंडीगढ़ छोड़ हिमाचल प्रदेश में आ बसीं।
हरलीन कौर देओल हिमाचल प्रदेश के लिए खेलती हैं। वह दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो कभी-कभी दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।
हरलीन ने 22 फरवरी 2019 को मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। वह तानिया भाटिया के बाद भारत के लिए खेलने वाली चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
हरलीन ने 4 मार्च 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ महिला 20-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। जनवरी 2020 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में 2020 ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम के लिए चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्टालेकर ने भी हरलीन के सनसनीखेज कैच के लिए उनकी सराहना की। स्टालेकर ने ट्वीट किया, ओएमजी
सचिन तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतरीन कैच मैंने नहीं देखा।
हरलीन के कैच का प्लेयर ऑफ द मैच नट साइवर ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा, यह शानदार है। हम महिलाओं के खेल में ऐसे कैच कम ही देखते हैं। उम्मीद है कि ये एक शुरुआत हो सकती है। आप इसी के लिए प्रेक्टिस करते हैं।