MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Harmanpreet Kaur Birthday: क्रिकेट की 'शेरनी' है ये महिला खिलाड़ी, इस मामले में विराट कोहली से भी है आगे

Harmanpreet Kaur Birthday: क्रिकेट की 'शेरनी' है ये महिला खिलाड़ी, इस मामले में विराट कोहली से भी है आगे

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (women's day 2021) मनाया जा रहा है, वहीं, दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट की धुआंधर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वीमेन्स डे के दिन जन्मी इस महिला खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में अनोखा मुकाम हासिल किया है। 2009 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाली हरमन अबतक 100 वनडे और 100 से ज्यादा टी20 मैच खेल चुकी हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं, उनसे जुड़ी कुछ खास बातें और उस खास रिकॉर्ड के बारे में, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2021, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

8 मार्च साल 1989 में पंजाब के मोगा में जन्मी हरमनप्रीत कौर देश की उन काबिल महिलाओं में से एक है, जिन्होंने अपने घर के साथ-साथ अपने देश का नाम भी रोशन किया है। महिला दिवस के दिन पैदा हुई हरमन आज एक सफल बल्लेबाज के रूप में भारत की महिला क्रिकेट टीम में खेल रही हैं। 

29

हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में अपना वनडे का शतक पूरा किया है। दरअसल, इस मैच में उन्होंने अपना 100वां मैच खेल था, हालांकि उनकी टीम 8 विकेट से ये मैच हार गई थी।

39

2009 में इंटरनेशन क्रिकेट में डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत ने अबतक 100 वनडे मैच में 2412 रन बनाए है, जिसमें 2017 में महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 115 गेंदों में नाबाद 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, ये उनका अबतक का बेस्ट स्कोर है। वहीं 114 टी20 मैचों में उन्होंने 2186 रन और 2 टेस्ट मैच में 26 रन बनाए हैं।

49

बता दें कि हरमनप्रीत कौर टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। इस मामाले वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भी आगे निकल गई है, क्योंकि कोहली के बल्ले से अभी तक टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक नहीं बना है।

59

उनके शानदार खेल को देखते हुए 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई थी। इससे पहले साल 2012 में होने वाले वीमेन्स टी-20 एशिया कप के फाइनल मैच में भी इन्होंने भारतीय क्रिकेट महिला टीम की कप्तानी की थी।

69

वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपना आइडल मानती हैं। उनकी बैटिंग में भी सहवाग की झलक भी साफ नजर आती है। मैदान पर वह वीरू पाजी की तरह ही धुआंधर पारी खेलती हैं।

79

हरमनप्रीत के क्रिकेटर बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ। 5 साल की उम्र से क्रिकेट का सपना देखने वाली हरमन के पिता के पास एक समय बेटी के लिए नया बैट खरीदें के पैसे भी नहीं थे, इसलिए वो भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करके बेटी की खेलने के लिए देते थे, उन्होंने कभी हरमन के जुनून को कम नहीं होने दिया।

89

हरमन को खेलने के साथ-साथ फिल्मों का भी बहुत शौक है। उनकी फेवरेट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और फेवरेट एक्टर रणवीर सिंह है। अपने फ्री टाइम में वह गाने सुनना और गाड़ी चलाना पसंद करती हैं। 

99

हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेट से दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। उनके बेहतरीन खेल को देखकर ही उन्हें क्रिकेट की शेरनी कहा जाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image3
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
Recommended image4
IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा
Recommended image5
CSK vs DC Live: टीवी-मोबाइल पर कहां-कैसे देखें मैच? टॉस से पहले आई धोनी को लेकर बड़ी अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved