MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup 2021, Ind vs Afg: भारतीय फैंस की दीवानगी, इस तरह 2556 KM दूर अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे, देखें

T20 World Cup 2021, Ind vs Afg: भारतीय फैंस की दीवानगी, इस तरह 2556 KM दूर अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे, देखें

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में पहले मैच से आलोचनाओं का शिकार हो रही भारतीय टीम (Team India) को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन भारतीय टीम ने बुधवार को एक बार फिर सभी फैंस का दिल जीत लिया और फैंस ने भी एक बार फिर दिखा दिया कि भले ही भारत को दो हार का सामना करना पड़ा, पर उनके दिल में टीम के लिए प्यार, जोश और जज्बा हमेशा रहेगा, इसीलिए फैंस 2,556 किलोमीटर दूर अबू धाबी में अपनी टीम को चीयर करने पहुंच गए। आइए आपको दिखाते हैं, भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच कि कुछ ऐसी तस्वीरें जिसमें आपको फैंस का अपनी टीम के प्रति प्यार नजर आएगा...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 04 2021, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

बुधवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए हजारों फैंस पहुंचे। जहां भारतीय फैंस ट्राय कलर में खुद को रंगे नजर आए।
(photo source- getty)

29

सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन रहे सुधीर गौतम भी इस मैच में भारत को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे और इस तरह से अपनी टीम को सपोर्ट किया।
(photo source- getty)

39

महेंद्र सिंह धोनी इस t20 वर्ल्ड कप में मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके सबसे बड़े फैन रहे रामबाबू भी अबू धाबी में अपनी टीम को चीयर करते नजर आए और जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई।
(photo source- getty)

49

भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान के फैंस भी अपनी टीम को चीयर करने के लिए पहुंचे और अलग अलग तरीके से अपने टीम को सपोर्ट किया।
(photo source- getty)

59

इस मैच की बात की जाए तो, भारत अफगानिस्तान (India v Afghanistan) के बीच बुधवार को खेले गए मैच में इंडिया के लिए डु और डाई सिचुएशन थी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और भारत ने उसी तरह से कमबैक किया, जैसी फैंस को उम्मीद थी।
(photo source- getty)

69

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने महज 2 विकेट के नुकसान पर 210 रनों की पारी खेली और अफगानिस्तान के सामने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इस मैच में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने 69, इसके बाद पंत और हार्दिक पंड्या ने क्रमशः 27 और 35 रन बनाए।
(photo source- getty)

79

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को  शुरुआत से ही विकेट के झटके लगते रहे। हालांकि, टीम किसी तरह 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन पूरे कर पाई, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।
(photo source- getty)

89

इस मैच में भारत ने 66 रनों से जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल की रेस में अभी भी बरकरार है। जिसकी खुशी भारतीय टीम को चाहने वाले लोगों के चेहरे पर भी साफ नजर आई।
(photo source- getty)

99

सोशल मीडिया पर दोनों ही टीम के फैंस की तस्वीरें वायरल हो रही है और खिलाड़ियों के लिए भी यह बड़ा प्रोत्साहन है कि इतनी दूर भी उनके चाहने वाले उनके लिए पहुंच रहे हैं।
(photo source- getty)

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2021: पापा की परफॉर्मेंस देख इतना खुश हुआ Hardik Pandya का बेटा, ऐसा था नताशा का रिएक्शन

T20 World Cup 2021 IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, देखें- आंकड़ों का खेल

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s T20 World Cup Match? SA vs NZ, Ireland vs Oman, Eng vs Sco: कल का मैच कौन जीता और Highlights
Recommended image2
IND vs PAK T20 World Cup: डेटा कहता है भारत भारी..लेकिन ये 3 वजहें पाकिस्तान को बना सकती हैं खतरनाक
Recommended image3
IND vs PAK: खतरे में भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
Recommended image4
Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर
Recommended image5
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved