MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021: 20वें ओवर में छक्का लगाकर धोनी ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी लगा चुके हैं सबसे ज्यादा सिक्स

IPL 2021: 20वें ओवर में छक्का लगाकर धोनी ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी लगा चुके हैं सबसे ज्यादा सिक्स

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL-2021) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुरुवार को CSK और सनराइज हैदराबाद (sunrisers hyderabad) के बीच खेला गया था। इस रोचक मुकाबले में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 20वें ओवर में छक्का मारने के साथ ही एक रिकॉर्ड बना लिया। धोनी आईपीएल में 20वें ओवर में 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, आइपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वो पहले नंबर पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं धोनी के अलावा और कौन-कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।   

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 01 2021, 06:35 PM IST| Updated : Oct 01 2021, 07:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

एमएस धोनी
चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ मैच फिनिशर माने जाते हैं। धोनी ने सनराइज हैदराबाद के खिलाफ छक्का मार जीत दिलाई। 20वें ओवर में ये उनका पांचवां छक्का था।

फोटो- iplt20.com

25

कायरान पोलार्ड
कायरान पोलार्ड का आईपीएल में रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने अपने शानदार प्रदर्शन के कारण मुंबई की टीम को कई बार जीत मिली है। पोलार्ड ने अब तक आईपीएल इतिहास में पारी के आखिरी ओवर में कुल 30 छक्‍के जमाए हैं। 

 

 

35

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। हालांकि इस इस सीजन में उनकी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है।  लेकिन रोहित शर्मा भी 20वें ओवर में छक्का लगाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। रोहित अभी तक 23 बार आखिरी ओवर में छक्का लगा चुके हैं। 

 

45

हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या छक्का लगाने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार वो फिर से लय में दिखाई दिए। हार्दिक पांड्या 20वें ओवर में छक्का लगाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अभी तक 23 छक्के लगाए हैं। 

 

55

रवीन्द्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर भी अपनी बैटिंग और बॉलिग के लिए जाने जाते हैं। रवींद्र जडेजा पांचवें 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं।  उन्होंने अभी तक 21 छक्के लगाए हैं। 

 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved