MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी अपने ईगो के कारण वर्ल्डकप से बाहर हो गया था ये खिलाड़ी, अब मारा ऐसा छक्का की तोड़ दिया स्टेडियम का कांच

कभी अपने ईगो के कारण वर्ल्डकप से बाहर हो गया था ये खिलाड़ी, अब मारा ऐसा छक्का की तोड़ दिया स्टेडियम का कांच

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL 2021) में शनिवार का मैच भले ही मुंबई इंडियंस (mumbai indians) ने जीत लिया हो, लेकिन चेन्नई (chennai super kings) के इस खिलाड़ी ने सभी की दिल जीत लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं, सीएसके के  मिडिल आर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) की, जिन्होंने बेहतरीन पारी खेल टीम के स्कोर को 218 रन तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने इस मैच में 27 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम मैच हार गई और मुंबई ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अपने एटीट्यूड और बगावती तेवर के चलते रायडू को वर्ल्डकप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। आइए आज आपको बताते हैं रायडू के उस झगड़े के बारे में जिसने उन्हें संन्यास लेने पर मजबूर कर दिया।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 02 2021, 09:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

हरभजन सिंह और रायडू की लड़ाई
IPL 2016 में पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच के दौरान हरभजन सिंह और अंबाती रायुडू आपस में भिड़ गए थे। दरअसल, सौरभ तिवारी ने हरभजन सिंह की गेंद पर शॉट लगाया। बाउंड्री पर अंबाती रायुडू थे, जिन्होंने डाइव लगाई मगर गेंद रोकन में नाकाम रहे और 4 रन हो गए। जिसपर हरभजन सिंह नाराज हुए। रायुडू को हरभजन का यह व्यवहार नागवार गुजरा और वह मैदान छोड़कर जाने लगे। इसे देख हरभजन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन रायुडू किसी भी कीमत पर समझौता करने को तैयार नहीं थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

इस खिलाड़ी के बेटे से भी किया झगड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिवलाल यादव के क्रिकेटर बेटे अर्जुन यादव के साथ भी रायडू ने झगड़ा किया था। दरअसल, दिसंबर 2005 में अर्जुन यादव और रायुडू आंध्र प्रदेश की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान जैसे ही रायुडू आउट हुए पीछे से अर्जुन ने कुछ कमेंट किया। इसके बाद रायुडू ने भी कुछ कहा। दोनों के बीच बात इतनी आगे बढ़ गई कि अर्जुन स्टम्प हाथ में लेकर और रायुडू बल्ला हाथ में लेकर एक-दूसरे की ओर तरफ बढ़े। दोनों के बीच लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि फील्ड अंपायर्स ने दोनों को दूर किया।

38

एग्रेसिव नेचर के चलते नहीं मिली टीम में जगह
अपने बर्ताव और अड़ियल रवैया का खामियाजा रायडू को वर्ल्डकप 2019 से पहले मिला। अच्छा खिलाड़ी होने के बाद भी टीम में उनकी जगह विजय शंकर को जगह मिली। ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि किसी ने रायुडू से अपनी व्यक्तिगत रंजिश निकाली हो, लेकिन उन्होंने इस बात को बहुत पर्सनली ले लिया।

48

ट्वीट कर निकाला गुस्सा
टीम में सिलेक्ट नहीं होने पर उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने टीम इंडिया और सेलेक्टर्स की काबिलियत पर तंज करते हुए लिखा था कि वर्ल्डकप का मैच देखने के लिए अभी ही 3डी ग्लासेस ऑर्डर किए है। दरअसल, सिलेक्टर्स ने विजय शंकर को टीम में रखने के दौरान कहा था कि  विजय शंकर 'थ्री डायमेंशनल' हैं और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए फिट है। इसके बाद इस तरह उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।

58

गुस्से में लिया क्रिकेट से संन्यास
वर्ल्डकप टीम के लिए सिलेक्ट ना होने के बाद अंबाती रायडू ने 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 55 वनडे मैचों में 1694 रन और 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए थे।

68

IPL 2021 में तोड़ा कांच
शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में चेन्नई टीम के अंबाती रायडू के छक्के से डगआउट में रखे रेफ्रिजरेटर का कांच टूट गया। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

78

20 बॉल में लगाई 20वीं फिफ्टी
भले ही इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आईपीएल में अब भी उनके नाम की तूती बोल रही हैं। 1 मई को खेल गए मैच में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 27 बॉलों पर 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। बता दें कि उन्होंने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह उनके IPL करियर का 20वां अर्धशतक है।

88

ऐसा रहा अंबाती की आईपीएल करियर
अंबाती रायडू ने अबतक आईपीएल में 166 मैच खेले हैं। जिसमें 156 पारियों में उनके नाम 3795 रन दर्ज है। उन्होंने साल 2018 में आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दलीप ट्रॉफी 2026 जीतने पर कितना मिलेगा इनाम? विजेता से रनर अप तक जानें पूरी प्राइज मनी
Recommended image2
एशियन गेम्स में Team India को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने बताई पूरी वजह
Recommended image3
क्यों विराट कोहली का ब्रांड One8 बना चर्चा का विषय? पाकिस्तान महिला टीम की तस्वीरें हुईं वायरल
Recommended image4
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image5
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved