MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारत की स्थिति देख पसीजा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का दिल, ऑक्सीजन के लिए दिए 38 लाख रुपये दान

भारत की स्थिति देख पसीजा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का दिल, ऑक्सीजन के लिए दिए 38 लाख रुपये दान

स्पोर्ट्स डेस्क : पूरी दुनिया में कोरोना (Covid-19) का कहर बढ़ता जा रहा है। लेकिन भारत की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। सिर्फ कोरोना से ही नहीं बल्कि ऑक्सीजन की कमी के चलते लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ऐसे में भारत की स्थिति देख आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) का दिल पसीजा और उन्होंने पीएम केयर फंड (PM Cares Fund) में ऑक्सीजन खरीदने के लिए 38 लाख रुपये डोनेट किए। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी भी दी है। एक तरफ जब कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश जा रहे हैं, ऐसे में कमिंस का मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाना काफी सराहनीय माना जा रहा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 27 2021, 09:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

50 हजार डॉलर देने के वादा
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल तेज बॉलर पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर (करीब 38 लाख रुपये) दान देने का ऐलान किया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि, 'भारत एक ऐसा देश है जहां पिछले कुछ सालों से मुझे बहुत प्यार मिला है। यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। इसमें देश भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी का होना भी शामिल है। ऐसी परिस्थिति में एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूं।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

अन्य साथियों से की मदद की अपील
अपने ट्वीट में उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भारत की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि, 'मैं अपने साथी खिलाड़ियों से भी गुजारिश करता हूं कि वे भी मदद के लिए आगे आएं।' उन्होंने ये भी लिखा कि मैं जानता हूं, 'ये डोनेशन राशि इतनी ज्यादा नहीं है, लेकिन आशा करता हूं कि ये कुछ बदलाव ला सकती है।'

37

कोरोना की मौजूदा स्थिति
भारत में सोमवार को संक्रमण के 3,52,991 नए मामले सामने आए और 2,812 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,13,658 हो गई। अगर स्थिति काबू नहीं की गई तो वैज्ञानिकों का कहना है भारत में हर रोज 4 लाख ज्यादा मरीज पॉजिटिव आ सकते हैं।

47

लॉकडाउन में IPL से हो रहा मनोरंजन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख आईपीएल को जारी रखने पर काफी विचार रहा है। ऐसे में कमिंस ने अपने ट्वीट में सुझाव दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को हर दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है, वह भी ऐसे समय जब देश मुश्किल समय से गुजर रहा है।

57

IPL2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे कमिंस
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को उनकी शानदार बॉलिंग चलते ही 2020 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीदा था। हालांकि पिछले साल 14 मैचों में उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए थे।

67

पंजाब के खिलाफ लिए 2 विकेट
सोमवार को पंजाब किंग्स के साथ हुए मुकाबले में केकेआर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, पैट कमिंस ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस आईपीएल के 6 मैचों में वह 6 विकेट चटका चुके हैं।

 

 

77

4 साल की उम्र में कट गई थी एक उंगली
पैट कमिंस की दाएं हाथ की एक उंगली कटी हुई है। इसके बावजूद वो शानदार गेंदबाजी करते हैं। वह बताते है कि जब वह 4 साल के थे तब उनकी बहन बाथरूम में थी। वह बाहर खड़े थे तभी उनकी बहन ने जोर से बाथरूम का दरवाजा बंद किया और कमिंस की उंगली दरवाजे में दब गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उंगली काटनी पड़ी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL 2026 Points Table: आज शाम तय हो जाएगा प्लेऑफ का टिकट! समझिए CSK vs SRH के लिए क्यों Do or Die मैच
Recommended image2
Yuzvendra Chahal: चहल को इंस्टाग्राम पर क्यों किया अनफॉलो? RJ महवाश ने बताई 'लड़ाई' की पूरी कहानी
Recommended image3
MS Dhoni Retirement: चेन्नई में धोनी का आखिरी मैच? CSK और SRH के बीच आज आर-पार की लड़ाई
Recommended image4
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved