MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस शानदार स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022 का फाइनल मुकाबला, 10 फोटो में देखें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत

इस शानदार स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022 का फाइनल मुकाबला, 10 फोटो में देखें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वीं सीजन अब अपने अंजाम से एक कदम दूर है। रविवार, 29 मई 2022 को सीजन का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi stadium) में खेला जाएगा। वैसे तो गुजरात के इस स्टेडियम का निर्माण 1983 में हुआ था। लेकिन पिछले साल इसका रेनोवेट करके इसे दुनिया का सबसे हाईटेक और सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया गया है। आइए आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले आज हम आपको बताते हैं इस मैदान की खासियत के बारे में...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : May 28 2022, 12:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

63 एकड़ में फैला अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सरदार पटेल स्टेडियम और मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन फरवरी 2021 में इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया।

210

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की संख्या 1.32 लाख हैं। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में इस मैदान के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है, क्योंकि कोरोनावायरस के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला भारत में खेला जा रहा है।

310

बता दें कि इस स्टेडियम को रेनोवेट करने के लिए 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आया है। इतना ही नहीं से बनाने के लिए 1 लाख मिट्रिक टन लोहे और 14000 मिट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 10 गुना ज्यादा है।

410

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का डिजाइन अमेरिका की पॉपुलर Populous कंपनी ने दिया है। इसी कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को भी डिजाइन किया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बनाने के लिए लार्सन और टर्बो कंपनी ने भी इसकी डिजाइनिंग और बनाने का काम किया था।

510

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत की बात की जाए तो स्टेडियम में 11 तरह की अलग-अलग पिचें हैं, जिसमें 5 लाल मिट्टी और 6 काली मिट्टी से इस्तेमाल करके बनाई गई है। मेन स्टेडियम के अलावा इसमें दो प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाए गए हैं। जिसमें 9 पिचें बनाई गई हैं, जहां आराम से 4-5 टीमें एक साथ प्रैक्टिस कर सकती हैं।

610

इस मैदान की खासियत यह भी है कि अगर बारिश के वजह से मैच में खलल पड़ती है, तो सिर्फ आधे घंटे के अंदर यह मैदान सूख जाता है और खिलाड़ियों के खेलने के लिए एकदम परफेक्ट हो जाता है।

710

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के अलावा 76 कॉर्पोरेट बॉक्स भी बनाए गए हैं। हर कॉर्पोरेट बॉक्स में 25 सीटे हैं जो सोफेनुमा बनाई गई है, जहां पर लग्जरी स्टाइल में आप मैच का आनंद ले सकते हैं।

810

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिलाड़ियों के रुकने की भी वर्ल्ड क्लास व्यवस्था की गई है। यहां 50 डीलक्स और 5 सूट रूम बनाए गए हैं, जो किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है।

910

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रेस्तरां, ओलिंपिक साइज का स्वीमिंग पूल, जिम्नेशियम, पार्टी एरिया, 3D प्रोजेक्टर थिएटर, टीवी रूम, चार ड्रेसिंग रूम और फ्लड एलईडी लाइट्स भी लगाई गई है।

1010

इस वर्ल्ड क्लास स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार 29 मई 2022 को रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। इसके पहले इसी स्टेडियम में 7:00 बजे से आईपीएल की पोस्ट सेरिमनी आयोजित की जाएगी।

ये भी देखें : मैच जीता लेकिन राजस्थान के खिलाड़ी से पर्पल कैप छीन गया बेंगलुरु का खिलाड़ी, अगले मैच में क्या हो पाएगी वापसी

RCB की हार और राजस्थान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मींस की बाढ़, इस तरह यूजर्स कर रहे ट्रोल

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
नरेंद्र मोदी
हार्दिक पांड्या
आईपीएल
संजू सैमसन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PBKS vs RR Live Streaming: पंजाब-राजस्थान में कांटे की टक्कर, कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला
Recommended image2
PBKS vs RR: प्रियांश आर्या बनाम वैभव सूर्यवंशी...आज किसका बल्ला गरजेगा? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image3
Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved