MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2022: बुमराह की मिसेज से लेकर अनुष्का की फिल्म हिरोइन रही ये एंकर्स करेंगी आईपीएल होस्ट, देखें तस्वीर

IPL 2022: बुमराह की मिसेज से लेकर अनुष्का की फिल्म हिरोइन रही ये एंकर्स करेंगी आईपीएल होस्ट, देखें तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 टूर्नामेंट लीग है। इस बार आईपीएल 2022 (IPL 2022) टी20 टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसकी शुरुआत 26 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स और सीएसके बीच पहले मैच से होने वाली है। आईपीएल में खेल के साथ ही ग्लैमर का तड़का भी खूब लगाया जाता है। तो इस साल भी आईपीएल 2022 के लिए कुछ टॉप और हॉट एंकरों का चयन किया गया है और हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर एंकर प्रेजेंटेबल और खूबसूरत है तो यह किसी भी शो और फंक्शन पर सभी का ध्यान आकर्षित करती है। तो आज हम आपको मिलवाते हैं, आईपीएल 2022 की टॉप 5 ब्यूटीफुल एंकर्स (IPL 2022 anchors ) से...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 25 2022, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

संजना गणेशन
संजना गणेशन वर्तमान में भारत की प्रमुख एंकर्स में से एक हैं। वह इन दिनों काफी क्रिकेट शो होस्ट कर रही हैं। वह भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बीवी है और पिछले साल ही उन्होंने शादी की थी। आईपीएल के अलावा वह न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप को कवर कर रही हैं। इसके बाद वह प्री और पोस्ट शो की एंकरिंग के लिए आईपीएल में वापसी करेंगी।

25

तान्या पुरोहित
तान्या पुरोहित उत्तराखंड की रहने वाली है और वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की छात्रा रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनुष्का शर्मा स्टारर NH-10 से काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद से तान्या को बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट शो के लिए भी कई ऑफर मिल रहे हैं। वह आईपीएल 2022 में एंकरों की सूची का भी हिस्सा हैं।
 

35

मयंती लैंगर 
IPL 2022 शुरू होने से पहले सभी के मन में एक सवाल है कि क्या मयंती लैंगर IPL 2022 में एंकरिंग करती नजर आएंगी। बता दें कि मयंती इंडियन क्रिकेट को होस्ट करने वाली टॉप महिला एंकर्स में से एक हैं। वह भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे में यह संभावना कम है कि वह आगामी आईपीएल में शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्या सच में आईपीएल पर मंडरा रहा है आतंकी हमले का खतरा? मुंबई पुलिस ने किया अहम खुलासा

45

नेरोली मीडोज
IPL 2022 के दौरान ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्सकास्टर और एंकर नेरोली मेडोड भी एंकरिंग करती नजर आएंगी। नेरोली मीडोज को कई क्रिकेट शो की मेजबानी करते देखा गया है। उन्हें फुटबॉल और बास्केटबॉल शो की एंकरिंग का भी अनुभव है। मीडोज एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और प्रेजेंटर हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2021 के दौरान एंकरिंग भी की थी।

55

नशप्रीत कौर
नशप्रीत कौर एक भारतीय स्पोर्ट्स एकंर हैं लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। उन्हें कई क्रिकेट शो करने का अनुभव है। वह आईपीएल 2020 सीजन के दौरान सुर्खियों में आई थीं, जिसमें उन्हें पोस्ट और मिड-शो की एंकरिंग करते देखा गया था। यूएई में हुए आईपीएल में जिस तरह से उन्होंने खुद को आगे बढ़ाया, उसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई।
 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड, कितने % मैचों दिलाई CSK को जीत और पहुंचाया फाइनल में

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved