MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL2021 के लिए तैयार है 'शेर', 1-2 नहीं बल्कि 3 बैट लेकर मैदान पर पहुंचे MS Dhoni

IPL2021 के लिए तैयार है 'शेर', 1-2 नहीं बल्कि 3 बैट लेकर मैदान पर पहुंचे MS Dhoni

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी हार के बाद धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान पर आने वाली है। इसके लिए सीएसके ने 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि इस बार आईपीएल (IPL2021) का आयोजन भारत में 9 अप्रैल से 30 मई तक किया जाएगा। ऐसे में धोनी (MS Dhoni) इस बार अपनी टीम को जीताने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए वह एक-दो नहीं बल्कि 3-3 बल्ले लेकर मैदान पर आते नजर आए। बता दें कि धोनी अक्सर अपनी स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए 2 बल्लों से प्रैक्टिस करते थे। आइए आपको भी दिखाते हैं आईपीएल से पहले सीएसके की तैयारी जीत की।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2021, 07:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने भी नेट्स पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीरें सीएसके के सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की गई है।

27

धोनी के अलावा, दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू, रुतुराज गायकवाड़ और कुछ अन्य लोग चैन्नई में चल रहे शिविर का हिस्सा बनें। हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीसन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धोनी और रायुडू के साथ प्रैक्टिस की।

37

नियम के अनुसार प्रैक्टिस पर आने से पहले सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट किया गया। सीएसके के खिलाड़ियों ने अपना क्वारंटीन पीरियड को पूरा किया और सोमवार से ट्रेनिंग का हिस्सा बने।

47

सीएसके के ऑफिशल पेज पर धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों की तैयारी की तस्वीरें शेयर की जा रही है। इस फोटो में सीएसके के कप्तान धोनी तीन-तीन बैट लेकर प्रैक्टिस के लिए जाते नजर आ रहे हैं।

57

सीएसके ने पिछले महीने मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर के रूप में इंग्लैंड के मोइन अली को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसके अलावा कर्नाटक के ऑलराउंडर के कृष्णप्पा गौथम को 9.25 करोड़ रुपये मेंऔर चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था।

67

बता दें कि इस साल के आईपीएल की शुरुआत पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में 9 अप्रैल को मैच से होगी। तीन बार के चैंपियन सीएसके इस साल अपने पूरे दमखम के साथ आईपीएल में आने वाली है। सीएसके का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

77

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्क्वाड में एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और हरि निशांत शामिल हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SA vs CAN: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result साउथ अफ्रीका vs कनाडा
Recommended image2
T20 World Cup: घुटनों पर आया पाकिस्तान, अब वर्ल्डकप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक मैच
Recommended image3
T20 World Cup: पाकिस्तान को करारा तमाचा, ICC ने सिरे से ठुकराईं PCB की 3 बड़ी मांगें, दी 24 घंटे की मोहलत
Recommended image4
जिसके लिए जोश दिखाया-उसी ने ठुकराया, भारत को लेकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से क्या कहा...
Recommended image5
बड़ी टीमों के पैर लड़खड़ाए, नेपाल ने दी क्रिकेट जगत को बड़ी चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved