MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोहली-धोनी ने नहीं इस खिलाड़ी ने सबसे कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, ये है IPL के इतिहास के 10 सबसे तेज अर्धशतक

कोहली-धोनी ने नहीं इस खिलाड़ी ने सबसे कम गेंदों में ठोकी फिफ्टी, ये है IPL के इतिहास के 10 सबसे तेज अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL 2021) में शनिवार को खेला गया सुपर एंटरटेनिंग रहा। मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के मुंह से जीत छीन ली और उन्हें चार विकेट से हरा दिया। मुंबई के कीरोन पोलार्ड नाम की आंधी के आगे पूरी चेन्नई की टीम घुटने टेकती नजर आई। उन्होंने 34 गेंदों पर 87 नाबाद रन बनाए और मुंबई को शानदार जीत दिलवाई। इसके साथ उनके नाम आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बन गया है। आइए आज आपको बताते हैं, आईपीएल के इतिहास में अबतक सबसे तेज फिफ्टी किन-किन खिलाड़ियों ने लगाई।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 02 2021, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

केएल राहुल
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा तेज गति से 50 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल के नाम हैं, जिन्होंने 14 बॉलों में ये कारनामा करके दिखाया था। उन्होंने 8 अप्रैल 2018 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सबसे तेज 50 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए थे।

210

युसूफ पठान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 24 मई 2014 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 15 बॉलों में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने इस पारी में 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 72 रन बनाए थे।

310

सुनील नारायण
केकेआर के सुनील नारायण ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 15 बॉलों में ये कारनामा किया था। 7 मई 2017 को उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली थी।

410

सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना आपको हर रिकॉर्ड्स की लिस्ट में जरूर मिल जाएंगे। आईपीएल में सबसे तेज 50 रन बनाने की लिस्ट में भी वह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 30 मई 2014 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 बॉलों में अर्धशतक लगाया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली गई इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली थी।

510

क्रिस गेल
यूनीवर्सल बॉल क्रिस गेल ने भी एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 23 अप्रैल 2013 को 17 बॉलों में फिफ्टी ठोकी थी। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने इस पारी में आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। गेल ने 17 छक्के और 12 चौकों की मदद से 175 रनों की पारी खेली थी।

610

हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने भी 28 अप्रैल 2019 को केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 17 बॉलों में 50 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौकों की मदद से 91 रनों की पारी खेली थी।

710

कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड ने 1 मई 2021 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगया है। उन्होंने 17 बॉलों में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 87 रन बनाए थे। 

810

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में 22 मई 2009 में 17 बॉलों में 50 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 85 रन 5 छक्के और 10 चौकों की मदद से बनाए थे।

910

क्रिस मॉरिस
आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने भी 27 अप्रैल 2016 में 17 बॉलों में 50 रन बनाए थे। मॉरिस ने ये कारनाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया था, जिसमें उन्होंने 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 82 रन बनाए थे।

1010

निकोलस पूरन
पंजाब किंग्स के निकोलस पूरन का ये सीजन भले ही अबतक अच्छा नहीं बिता हो, लेकिन पिछले साल दुबई में उन्होंने 17 बॉलों में 50 रन ठोक दिए थे। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 अक्टूबर 2020 को ये कारनामा किया था। इस पारी में उन्होंने 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 77 रन बनाए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
Recommended image2
U19 वर्ल्ड कप: टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी-देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
U19 World Cup: टूटकर बिखर गया पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान
Recommended image4
दिनेश कार्तिक से शोएब मलिक तक: एक से ज्यादा शादी करने वाले 10 क्रिकेटर, 3 बार दूल्हा बना एक दिग्गज
Recommended image5
फोर्स मेजर क्या है? भारत से मैच बॉयकॉट के लिए PCB कर सकता है इसका इस्तेमाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved