MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • अनुष्का शर्मा से लेकर धनाश्री तक, जब शादी के जोड़े में गजब की खूबसूरत नजर आईं थीं इन 10 क्रिकेटर्स की दुल्हन

अनुष्का शर्मा से लेकर धनाश्री तक, जब शादी के जोड़े में गजब की खूबसूरत नजर आईं थीं इन 10 क्रिकेटर्स की दुल्हन

स्पोर्ट्स डेस्क :  भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 15 मार्च को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों के मिली जानकारी की अनुसार बुमराह एक निजी समारोह में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) से शादी करेंगे। जिसमें दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि उनके शादी की रस्मों की फोटोज अबतक सामने नहीं है। लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं, कि शादी के जोड़े में क्रिकेटर्स की वाइफ कितनी खूबसूरत लगी थी। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 15 2021, 01:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

युजवेंद्र चहल- धनाश्री वर्मा
22 दिसंबर 2020 को भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डांसर और मशहूर कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा के साथ 7 फेरे लिए थे। लाल कलर का जोड़ा पहन अपनी शादी में चहल की दुल्हनिया बहुत खूबसूरत नजर आईं थी।

210

हार्दिक पंड्या- नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक जनवरी 2020 में सगाई कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद मई में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बेहद ही सादगी भरे तरीके से शादी की। अपनी शादी में नताशा ग्रीन और व्हाइट कलर का लहंगा पहने नजर आईं थी। शादी के तुरंत बाद ही नताशा की प्रेंग्नेसी की बात सामने आई थी।

310

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा
क्रिकेट और बॉलीवुड जगत में जब किसी फेयरी टेल वेडिंग का जिक्र होता है, तो उसमें विराट-अनुष्का की शादी पहले नंबर पर होती है। दोनों ने इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अनुष्का का वेडिंग लुक आज भी सभी लड़कियों की फैंटसी हैं। सब्यसाची के इस लहंगे में अनुष्का बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

410

शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
टीम इंडिया के 'गब्बर' यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने से उम्र में 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से 30 अक्टूबर 2021 को शादी की थी। अपनी शादी में आयशा बड़ी सी बिंदी लगाकर काफी चर्चा में रही थी। इस बंगाली ब्यूटी ने शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। 

510

रोहित शर्मा- रितिका सजदेह
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी अपनी मैनेजर रहीं रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों की शादी 6 साल पहले 13 दिसबंर 2015 में हुई थी। शादी के दौरान रितिका ने खूबसूरत सा ब्लू और ग्रीन कलर का लहंगा पहन रखा था।

610

हरभजन सिंह- गीता बसरा
बॉलीवुड और क्रिकेट की फेमस जोड़ियों में से एक भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रहे हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा भी एक हैं। दोनों ने 28 अक्टूबर 2015 को शादी की थी। पंजाबी रिति-रिवाज से हुई शादी में गीता ने लाल रंग का बेहद ही सुंदर जोड़ा पहन रखा था। वहीं, भज्जी की लाल पगड़ी उनकी ड्रेस से मैच हो रही थी। हाल ही में इस कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

710

एमएस धोनी- साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। शादी के दौरान धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन थे तो साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं थीं। अपनी शादी में साक्षी नाक में पड़ी सी नथ पहने कर काफी सुंदर लग रही थी।

810

युवराज सिंह- हेजल कीच
टीम इंडिया के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। अपनी शादी में जहां युवराज सिंह पगड़ी पहने नजर आए थे, तो वहीं, ब्रिटिश ब्यूटी हेजल ने महरून रंग का लहंगा पहना हुआ था।

910

सौरव गांगुली- डोना गांगुली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी बचपन की दोस्त डोना से 21 फरवरी 1997 में शादी की थी। डोना गांगुली एक क्लासिकल डांसर हैं और अपनी शादी में वह पूरी बंगाली दुल्हन की तरह सजी दिखाई दी थी।

1010

सचिन तेंदुलकर- अंजली तेंदुलकर
क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की शादी काफी विवादों में रही थी। अपने से 11 साल बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने पर उन्हें काफी बातें सुननी पड़ी थी। बता दें कि सचिन और अंजली ने 24 मई 1995 में शादी की थी। लाल कलर की बनारसी साड़ी पहने सचिन की वाइफ शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved