MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कुल 46 मैच खेले 40 में रहे कप्तान, 22 गज की पट्टी से BCCI के दफ्तर तक हर जगह चलती थी नवाबी

कुल 46 मैच खेले 40 में रहे कप्तान, 22 गज की पट्टी से BCCI के दफ्तर तक हर जगह चलती थी नवाबी

नई दिल्ली. भारतीय टीम के नवाब मंसूर अली खान पटौदी के किस्से देश भर में फैले हुए हैं। चाहे उनकी बल्लेबाजी को लेकर हो या उनके प्यार को लेकर। भोपाल का यह नवाब हर जगह सुपरहिट था। 5 जनवरी के दिन नवाब मंसूर अली खान पटौदी का जन्म हुआ था। पटौदी ने अपनी दायीं आंख एक कार हादसे में गंवा दी थी। इस हादसे के 6 महीने बाद ही उन्होंने भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था। मंसूर अली खान ने अपने करियर में कुल 46 मैच खेले हैं। इनमें से 40 में उन्होंने खुद अपनी टीम की कप्तानी की है। मंसूर की कप्तानी में ही भारत ने विदेश में पहली सीरीज जीती थी। भारत ने न्यूजीलैंड को उसी घर में हराया था। नवाब पटौदी ने ही भारत के ऊपर से हारने वाली टीम का धब्बा हटवाया था।   

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 04 2020, 10:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
5 जनवरी 1941 को पैदा हुए मंसूर 22 सितंबर 2011 को दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। पर जब भी उनका जिक्र होता है उनसे जुड़े कई किस्से याद आ जाते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
मंसूर अली नवाबों के खानदान से थे। उनकेअब्बा इफ्तिखार अली खान जाने-माने क्रिकेटर थे। इफ्तिखार इंग्लैंड की तरफ क्रिकेट खेलते थे।
310
मंसूर के 12 वें जन्मदिन के मौके पर ही उनके पिता की दिल्ली में पोलो खेलते हुए मौत हो गई थी।
410
मंसूर महज 21 साल की उम्र में ही भारत के कप्तान बन गए थे। उस समय मंसूर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान थे।
510
भारत के लिए 46 मैच खेलने वाले मंसूर अली खान ने कुल 2793 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 1 विकेट लिया था।
610
मंसूर अली खान ने भारत के लिए 40 मैचों में कप्तानी की। इनमें से 9 मैच भारत ने जीते, 19 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और 12 मैच ड्रा रहे थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी मंसूर BCCI और भारतीय टीम से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने BCCI पर पैसे न देने का आरोप भी लगाया था। नवाब पटौदी IPL से भी जुड़े थे पर 2010 में BCCI से अनबन के चलते इसे भी छोड़ दिया।
710
मंसूर अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की थी। शर्मिला ने उस समय बिकनी पहनकर फिल्मी जगत में सनसनी मचा दी थी।
810
मंसूर और शर्मिला के बीच प्यार के कई किस्से मसहूर हैं। मंसूर अली खान ने गिफ्ट के तौर पर शर्मिला को 7 रेफ्रिजरेटर भिजवाए थे।
910
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा। सबा बिजनेस का काम करती है, जबकि सैफ और सोहा बॉलीवुड में हैं।
1010
मंसूर अली खान ने अपनी एक ऑटोबायोग्राफी भी लिखी है। इसका नाम है टाइगर टेल। अपने नाम के पीछे मंसूर का कहना था कि उन्हें यह नाम बचपन में ही मिल गया था, क्योंकी छोटे में वो शेर की तरह 4 पैरों पर चलना सीख गए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा, लेकिन एक शर्त पर...विराट कोहली ने साफ कर दिए अपने इरादे
Recommended image2
LSG vs CSK Live Streaming: कहां-कैसे देखें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच?
Recommended image3
CSK vs LSG: क्या प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ बिगाड़ेगी चेन्नई का खेल, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image4
Arshdeep Singh Controversy: क्या मज़ाक-मज़ाक में हद पार कर गए अर्शदीप सिंह? वीडियो वायरल
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved