MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 10 PHOTO में देखें ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरती में इनके आगे हीरोइनें भी नहीं टिकतीं

10 PHOTO में देखें ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरती में इनके आगे हीरोइनें भी नहीं टिकतीं

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक जमाकर हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। ईशान ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बना दिया। ईशान ने 131 गेंदों में 210 रन बनाते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वैसे, ईशान किशन के तो करोड़ों फैंस हैं, लेकिन क्या आप उनके बारे में जानते हैं, जिनके दीवाने खुद ईशान किशन हैं। आइए जानते हैं ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के बारे में।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Dec 13 2022, 10:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

बता दें कि ईशान किशन को जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खिलाड़ियों की नीलामी में 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, तब भी अदिति ने मुंबई इंडियंस के लिए लिखी बधाई पोस्ट पर 'प्राउंड एंड हैप्पी' लिखकर अपना प्यार जताया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

बता दें कि अदिति हुंडिया ने इसी साल अक्टूबर, 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरिज में जब ईशान किशन वनडे में अपना शतक बनाने से चूक गए थे, तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर उस मैच का वीडियो शेयर करते हुए 'Well done IK'लिखा था।

39

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं। अदिति  म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं। ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद अदिति हुंडिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी।

49

बता दें कि अदिति हुंडिया 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके बाद 2018 में वो मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब जीतकर भी काफी चर्चा में रही थीं। 

59

अदिति हुंडिया मॉडलिंग के अलावा विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करती हैं। अदिति के इंस्टाग्राम पर 2.83 लाख फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति मुंबई में रहती हैं और वो कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं।

69

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदिति हुंडिया खूबसूरती और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से भी आगे हैं। अदिति ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में एलीट मिस राजस्थान कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर की थी। इस प्रतियोगिता में भी वे फाइनलिस्ट रही थीं। 

79

अदिति हुंडिया और ईशान किशन कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि अक्सर दोनों का नाम साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल नहीं किया है।

89

वहीं, बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले ईशान किशन की नेटवर्थ की बात करें तो 2022 तक वो 45 करोड़ रुपए के मालिक हैं। ईशान किशन क्रिकेट के अलावा कई बड़े विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। 

99

ईशान किशन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने भी वनडे में दोहरे शतक जमाए हैं। 

ये भी देखें : 

10 फोटो में देखें सूर्यकुमार यादव की पत्नी का हॉट अंदाज, कैसे 19 साल की देविशा को दिल दे बैठे थे सूर्या

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ: 'मेरा काम सबको खुश करना नहीं..', सूर्यवंशी के सवाल पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर
Recommended image2
T20 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 साल में ठोक डाले 400 छक्के, जानें किसने जड़े सबसे ज्यादा
Recommended image3
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में हासिल किया भारत का लक्ष्य, फिर भी टीम इंडिया के नाम रही सीरीज
Recommended image4
IND vs NZ: फिन एलन का हैरतअंगेज कैच क्यों हुआ बेकार? थर्ड अंपायर ने रीप्ले में पकड़ी गलती
Recommended image5
IND A vs NZ A: मैच के बीच स्कूटर लेकर आ गया बुजुर्ग, बल्लेबाज ने रोका खेल; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved