MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धोनी के रिटायरमेंट से टूट गया सबसे बड़ा पाकिस्तानी फैन मोहम्मद बशीर, अब बनाया जिंदगी का 1 ही मकसद

धोनी के रिटायरमेंट से टूट गया सबसे बड़ा पाकिस्तानी फैन मोहम्मद बशीर, अब बनाया जिंदगी का 1 ही मकसद

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडिया टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके पाकिस्तानी फैन मोहम्मद बशीर बोजाई ने भी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वो स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देखेंगे। चाचा शिकागो नाम से फेमस बशीर का अगला मिशन रांची पहुंचकर धोनी से मुलाकात करना है। वे कहते हैं कि जब कोरोना वायरस जैसी महामारी से उपजे हालात सामान्य होंगे, तभी यह मुमकिन हो पाएगा। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 18 2020, 08:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


शिकागो में रहने वाले बशीर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि धोनी ने संन्यास ले लिया है, इसलिए मैं भी रिटायर हो रहा हूं। मैं उनके बिना क्रिकेट मैच देखने के लिए खुद को यात्रा करते नहीं देख सकता। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं और वे भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं।

26


चाचा शिकागो नाम से फेमस बशीर ने कहा कि सभी महान खिलाड़ियों को एक दिन यह फैसला (संन्यास) लेना होता है। लेकिन, उनके (धोनी) रिटायरमेंट से मैं बहुत दुखी हुआ हूं। उनके साथ मेरी बेहतरीन यादें जुड़ी हैं। वे शानदार विदाई सम्मान के हकदार थे।

36


मोहम्मद बशीर ने कहा कि रांची पहुंचकर धोनी से मिलना ही मेरा अगला मिशन है। जब कोरोना वायरस जैसी महामारी से उपजे हालात सामान्य होंगे, तभी यह मुमकिन हो पाएगा। इसके बारे में मैंने रामबाबू (धोनी के दूसरे फैन, जो मोहाली में रहते हैं) से भी बात की है। मैं उनके (धोनी) लिए सुनहरे भविष्य की कामना करता हूं।
 

46

भारत में हुए 2011 वनडे वर्ल्ड कप में चाचा शिकागो भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल देखने के लिए मोहाली पहुंचे थे। यहां उन्हें मैच का टिकट नहीं मिला था। ऐसे समय में बशीर को धोनी ने टिकट दिलाया था। इसके बाद से चाचा बशीर धोनी के टिकट पर ही भारत-पाकिस्तान का मैच देखते हैं। 2018 एशिया कप के दौरान धोनी ने बशीर को अपनी जर्सी भी दी थी।

56


मोहम्मद बशीर पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा था कि मैं उन्हें फोन नहीं करता। वे बहुत व्यस्त रहते हैं। मैं केवल मैसेज के जरिए उनसे संपर्क करता हूं। 

66


मोहम्मद बशीर ने कहा कि वे (महेंद्र सिंह धोनी) एक महान इंसान हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के बाद से जो मेरे लिए किया है, उसके बाद मैं किसी और के बारे में नहीं सोचता।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs Pak T20 Match Drama: भारत से खेलने पाकिस्तान ने रखी 3 डिमांड, क्या 15 फरवरी को मैच होगा?
Recommended image2
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
Recommended image3
T20 World Cup 2026 Record Breaking Over: बैरी मैकार्थी ने फेंका 1 ओवर में 11 बॉल, जानें कब-कब बना ऐसा रिकॉर्ड
Recommended image4
...जब मुंबई के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाकर गिरफ्तार हुआ था USA क्रिकेटर हरमीत सिंह
Recommended image5
T20 World Cup 2026 Shock: श्रीलंका के कप्तान ने बनाया ऐसा अजीब रिकॉर्ड, जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved