MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 2015 वर्ल्ड कप के बाद आखिर क्यों आत्महत्या करना चाहते थे मोहम्मद शमी, खुद बताई वजह

2015 वर्ल्ड कप के बाद आखिर क्यों आत्महत्या करना चाहते थे मोहम्मद शमी, खुद बताई वजह

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मैं 2015 में चोट की वजह से इतना निराश हो गया था कि मैं आत्महत्या करना चाहता था। शमी ने ये बात शनिवार को रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कही। उन्होंने कहा, 'मैं एक बार नहीं बल्कि तीन बार इस बारे में सोचा। मैं उस वक्त अंदर से काफी टूट गया था। लेकिन ऐसे समय में मेरे परिवार ने मुझे काफी सपोर्ट किया और तब जाकर मैंने फिर से वापसी की।'

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 03 2020, 03:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में इन बातों का खुलासा किया है। 

26

शमी ने 2015 विश्व कप में लगी चोट के बार में चर्चा करते हुए बताया कि मैं विश्व कप के दौरान चोटिल हो गया था। मुझे टीम में वापसी करने में 18 महीने लग गए। यह मेरे करियर का सबसे खराब वक्त था। 

36

बतादें कि शमी उस वक्त सिर्फ अपने चोट से ही नहीं जुझ रहे थे बल्कि परिवार की भी समस्या से वे परेशान थे। शमी कहते हैं कि उस दौरान रिहैब करना काफी मुश्किल था। मीडिया में भी उस दौरान मेरी निजी समस्या को लेकर काफी बातें की जा रही थी। ऐसे में मैंने कई बार आत्महत्या करने की सोची। 

46

मुश्किल वक्त में शमी को परिवार का साथ मिला तब जाकर वे टीम में वापसी करने में सफल रहे। शमी ने कहा कि अगर मेरा परिवार उस समय साथ नहीं देता तो मैं कब का क्रिकेट छोड़ दिया होता। घरवालों को मेरे लेकर इतना डर था कि हर वक्त परिवार का कोई न कोई सदस्य साथ बैठा रहता था।

56

मेरे उपर लोग नजर रखे रहते थे। उन्हें डर लगा रहता था कि कहीं मैं घर के उपर से कूद ना जाउं। लेकिन ऐसे समय में भी मेरा परिवार मेरे साथ था और यही मेरी सबसे बड़ी शक्ति थी। 

66

परिवार के लोग शमी से कहते थे कि हर समस्या का कोई ना कोई हल जरूर होता है। आप सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दीजिए, तब जाकर उन्होंने नेट्स में लगातार प्रैक्टिस करना शूरू किया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image3
RR vs DC Live Streaming: सूर्यवंशी का बल्ला vs स्टार्क की गेंद, कौन पड़ेगा भारी..मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच
Recommended image4
RR vs DC: आज राजस्थान से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image5
Vaibhav Suryavanshi vs Mitchell Starc: 15 साल के सूर्यवंशी के सामने क्या टिक पाएंगे स्टार्क, कौन जीतेगा नई गेंद की जंग?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved