MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • हैदराबाद की तंग गलियों से लेकर ब्रिस्बेन तक ऐसे पहुंचा ये खिलाड़ी, 10 फोटो में देखें उनकी शानदार जर्नी

हैदराबाद की तंग गलियों से लेकर ब्रिस्बेन तक ऐसे पहुंचा ये खिलाड़ी, 10 फोटो में देखें उनकी शानदार जर्नी

स्पोर्ट्स डेस्क : उन लोगों की कहानी वाकई दिल को छू जाती है, जो जमीन से उठकर आसमान तक का सफर पूरा करते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी हैं भारतीय टीम यंग बॉलर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पिता को खोने के बाद भी इस खिलाड़ी ने जिस तरह से पूरी सीरीज में प्रदर्शन दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भी उन्होंने अपना लोहा मनवाया। भारतीय टीम के ये यंग और टैलेंटेड खिलाड़ी 13 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि आईपीएल का ये स्टार पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के लिए माइलस्टोन साबित हुआ है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं हैदराबाद की तंग गलियों से लेकर ब्रिस्बेन तक का सिराज का सफर...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 13 2021, 01:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

13 मार्च 1994 में हैदराबाद के एक निम्न वर्गीय परिवार में जन्में भारतीय टीम के यंग एंड टैलेंटेड बॉलर मोहम्मद सिराज ने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया है। आज उनका नाम भारतीय क्रिकेट के शानदार बॉलर्स में लिया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

सिराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 15 नवंबर 2015 को कार्तिक उडुपा की कोचिंग में हैदराबाद में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलकर किया था। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 41 विकेट लिए थे। इसके बाद 2 जनवरी 2016 को  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में उन्होंने अपना टी 20 डेब्यू किया। 

310

मोहम्मद सिराज ने 2017 में भारत के लिए राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उसी साल उन्हें आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि 1 साल बाद वह हैदराबाद छोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन गए थे। पिछले 3 सालों में उन्होंने 35 आईपीएल मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 39 विकेट अपने नाम किए।

410

21 अक्टूबर 2020 को वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने एक ही मैच में दो मेडन ओवर डाले। इसके बाद उनका क्रिकेट करियर एक्सीलेटर के टॉप मोड में आया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।

510

26 दिसंबर 2020 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम रोल निभाया। तीन टेस्ट मैचों में सिराज ने सबसे ज्यादा 13 विकेट अपने नाम किए।

610

इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 जनवरी 2021 को पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका भी मिला, जिसमें उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, अपने करियर में वह अबतक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

710

हाल ही में उन्होंने 4 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे। पिछले कुछ समय से उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद हर कोई उनका मुरीद हो गया है। हालांकि सिराज का क्रिकेटर बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ है।

810

दरअसल, सिराज का बचपन बहुत गरीबी में बीता है, उनके पिता ऑटो चालते थे। पिता ने अपनी गरीबी को सिराज के क्रिकेट करियर में रोड़ा नहीं बनने दिया और तमाम दिक्कतों के बावजूद उन्होंने ऑटो चलाकर बेटे के लिए क्रिकेट की महंगी किट का इंतजाम किया।

910

बेटे ने भी पिता की मेहनत को बर्बाद नहीं होने दिया और उनका सपना पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर भारत पहुंचने के बाद मोहम्मद सिराज सबसे पहले कब्रिस्तान गए और वहां अपने पिता मोहम्मद गोस को श्रद्धांजलि दी थी। सिराज के पिता की मौत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हो गई थी।

1010

आज उनके बेटे ने फर्श से अर्श तक का सफर पूरा किया और जिस रफ्तार से वह अपनी करियर की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, उसे देखकर उनके पिता जहां भी होंगे वहां से उन्हें दुआ दे रहे होंगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ: 'मेरा काम सबको खुश करना नहीं..', सूर्यवंशी के सवाल पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर
Recommended image2
T20 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 साल में ठोक डाले 400 छक्के, जानें किसने जड़े सबसे ज्यादा
Recommended image3
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में हासिल किया भारत का लक्ष्य, फिर भी टीम इंडिया के नाम रही सीरीज
Recommended image4
IND vs NZ: फिन एलन का हैरतअंगेज कैच क्यों हुआ बेकार? थर्ड अंपायर ने रीप्ले में पकड़ी गलती
Recommended image5
IND A vs NZ A: मैच के बीच स्कूटर लेकर आ गया बुजुर्ग, बल्लेबाज ने रोका खेल; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved