MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Dhoni Family: रियल लाइफ में ऐसी दिखती है धोनी की बहन, मिलिए माही की फैमिली के सभी 6 मेंबर्स से

Dhoni Family: रियल लाइफ में ऐसी दिखती है धोनी की बहन, मिलिए माही की फैमिली के सभी 6 मेंबर्स से

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के कैप्टन रहे महेन्द्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1981 को रांची में जन्मे धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो नाम कमाया, वो हर एक क्रिकेटर का सपना होता है। हालांकि, आम इंसान से दुनिया का जाना-माना क्रिकेटर बनने तक का सफर धोनी के लिए आसान नहीं रहा। इसमें उनके मां-बाप से कहीं ज्यादा बहन जयंती ने मदद की। धोनी पर बनी फिल्म में भी उनकी बहन के बारे में बताया गया है। ऐसे में माही के बर्थडे पर हम बता रहे हैं धोनी की फैमिली के सभी 6 मेंबर्स के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2022, 10:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

धोनी की बहन : जयंती
माही आज कामयाबी के जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने में उनकी सबसे ज्यादा मदद अगर किसी ने की है तो वो हैं उनकी बड़ी बहन जयंती। दरअसल, धोनी के क्रिकेट खेलने की वजह से उनके माता-पिता नाराज होते थे। ऐसे में जयंती उन्हें पूरा सपोर्ट करती थी। धोनी के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। वो हमेशा बेटे को पढ़ाई कर सरकारी नौकरी ढूंढने के लिए कहते थे। बता दें कि धोनी की बहन जयंती स्कूल टीचर हैं। 

26

धोनी के पापा : पान सिंह 
महेन्द्र सिंह धोनी किसी रईस परिवार में पैदा नहीं हुए। उनका जन्म रांची के एक साधारण से परिवार में हुआ। धोनी के पापा का नाम पान सिंह है। धोनी के पिता पान सिंह मूलत: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, 1964 में वो रांची में बस गए। पान सिंह  MECON कंपनी में काम करते थे। यहां वो शुरुआत में पंप ऑपरेटर थे और रांची की दोरंदा कॉलोनी में रहते थे। 

36

धोनी की मम्मी : देवकी देवी
माही की मम्मी का नाम देवकी देवी है। वो हाउस वाइफ हैं और उनका ज्यादातर समय बच्चों की परवरिश और पूजा-पाठ में ही बीता। क्रिकेट की तो उन्हें जरा भी समझ नहीं थी। हालांकि, बेटे को खेलते देख धीरे-धीरे उन्हें भी इसमें इंटरेस्ट जगा। 

46

धोनी के बड़े भाई : नरेन्द्र सिंह धोनी
माही तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी है। वे समाजवादी पार्टी के नेता हैं। हालांकि, उन्होंने 2009 में बीजेपी से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की, लेकिन 4 साल बाद बीजेपी को छोड़ सपा में चले गए। कहा जाता है कि धोनी जब 10 साल के थे तभी उनके भाई नरेन्द्र ने घर छोड़ दिया था। 

56

धोनी की पत्नी : साक्षी
धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को साक्षी रावत से शादी की। साक्षी उम्र में माही से 7 साल छोटी हैं। साक्षी का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। बता दें कि साक्षी के पापा भी धोनी के पिता के साथ मेकॉन लिमिटेड में काम करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, इसलिए माही और साक्षी पहले से ही परिचित थे। साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की डिग्री ली है। 

66

धोनी की बेटी : जीवा
जुलाई, 2010 में धोनी की शादी के करीब 5 साल बाद 6 फरवरी, 2015 में वो एक बेटी के पिता बने। धोनी की बेटी जीवा का जन्म दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ। धोनी की बेटी अब 7 साल की हो चुकी है और वो अक्सर अपने पापा के साथ नजर आती है। जब जीवा का जन्म हुआ था, तो धोनी टीम इंडिया के कैप्टन के तौर पर वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। क्रिकेट पर फोकस करने की वजह से फोन भी नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी ने बेटी के जन्म के बारे में सुरेश रैना को मैसेज करके बताया था। बाद में रैना ने ये बात धोनी को बताई थी। 

ये भी देखें : 

MS Dhoni Birthday: जीवा- धोनी की 10 सबसे प्यारी फोटो, जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया सबसे ज्यादा पसंद

धोनी से गांव की इन 2 लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश, 6 Photo में देखें माही का देसी अंदाज

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
एम एस धोनी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved