MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी बैट खरीदने के लिए भी नहीं होते थे पैसे, लकड़ी से करती थी प्रैक्टिस अब वर्ल्डकप में कर रही कमाल

कभी बैट खरीदने के लिए भी नहीं होते थे पैसे, लकड़ी से करती थी प्रैक्टिस अब वर्ल्डकप में कर रही कमाल

नई दिल्ली. महिला वर्ल्डकप 2020 में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी का इंतजार कर रही है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट झटके, पर टीम इंडिया तक का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। राधा ने 220 फीट की झुग्गी से टीम इंडिया तक का सफर तय किया है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 29 2020, 07:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
पहली बार राधा यादव जब भारतीय टीम में शामिल किया गया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। वो मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
राधा ने महज 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह अपने मोहल्ले के लड़कों के ही साथ क्रिकेट खेलती थी। इस बात को लेकर उनके परिवार को कई बार ताने भी सुनने पड़ते थे।
310
हालांकि, राधा के पिता ने कभी भी लोगों की सोच की परवाह नहीं की और हमेशा बेटी को खुलकर खेलने की छूट दी।
410
राधा के अलावा भी उनके तीन भाई बहन हैं। उनके पिता मुंबई में एक छोटी सी दुकान चलाते थे, जिससे घर का खर्च निकालना भी मुश्किल होता था। उसमें भी हर कभी म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटा सकता था।
510
पिता की कमाई से राधा के लिए खुद का बैट खरीदना भी मुश्किल था। वह लकड़ी को ही बैट बनाकर प्रैक्टिस करती थी।
610
राधा के पिता अपनी साइकिल से उन्हें 3 किलोमीटर दूर स्टेडियम तक छोड़ने जाते थे और वापस आते समय कभी ऑटो तो कभी पैदल ही उन्हें वापस आना पड़ता था।
710
राधा यादव को पहली बार राजेश्वरी गायकवाड़ के चोटिल होने पर मौका मिला था। उन्होंने यहीं से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना शुरू किया।
810
गुजरात की टीम से खेलने वाली राधा पहली खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय टीम में जगह दी गई है।
910
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में राधा ने 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस मैच में भारत ने बड़ी आसानी से जीत दर्ज की।
1010
अभी भी राधा की उम्र सिर्फ 19 साल ही है। राधा जैसी खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया में नई ऊर्जा आई है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पहली ही गेंद पर बोल्ड, शाहीन अफरीदी ने ऐसा क्या किया कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया नाम?
Recommended image2
RCB की जीत के बाद Premanand Ji Maharaj की शरण में विराट-अनुष्का, देखें VIDEO
Recommended image3
RCB की ट्रॉफी 11 दिवंगत फैंस को समर्पित, रजत पाटीदार का बयान वायरल
Recommended image4
IPL 2026 के सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी, लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
Recommended image5
Vaibhav Suryavanshi News: 776 रन, ऑरेंज कैप और अब...वैभव सूर्यवंशी पर आई सबसे बड़ी खबर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved