MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं रितिका सजदेह...रोहित शर्मा को दी थी दूर रहने की धमकी, अब हैं जीजा-साले

युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं रितिका सजदेह...रोहित शर्मा को दी थी दूर रहने की धमकी, अब हैं जीजा-साले

स्पोर्ट्स डेस्क.  Ritika Sajdeh Sister Of Yuvraj Singh: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 3 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी औऱ लॉकडाउन के कारण क्रिकेट सेलिब्रिटी भी इस बार घरों में रक्षाबंधन सेलेब्रेट करेंगे। भाई-बहन  के इस प्यार भरे मौके पर सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर बहनों के साथ तस्वीरेैं साझा करते हैं। राखी सेलिब्रेशन की सेल्फी छाई रहती हैं। हर बार राखी के पर्व पर इंडियन टीम के धुआंदार बल्लेबाज युवराज सिंह की मुंहबोली बहन भी चर्चा में रहती हैं। ये किस्सा उनके साथ हमेशा जुड़ा रहता है जब उन्होंने अपनी मैनेजेर को बहन बना लिया था। इतना ही नहीं उस मुंहबोली बहन को मान-सम्मान के साथ अपने चहेते दोस्त से उसकी शादी भी करवाई। युवराज सिंह की ये बहन आज भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और शानदार बैट्समैन रोहित शर्मा की पत्नी हैं। पर समय युवी ने प्रोटेक्टिव भाई की तरह रोहित को रितिका से कोसों दूर रहने की धमकी दी थी।  रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको क्रिकेट की दुनिया का ये दिलचस्प किस्सा सुना रहे हैं- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 29 2020, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

वैसे ये लोग कम ही जानते होंगे कि युवराज सिंह टीम इंडिया के हिट-मैन रोहित शर्मा के साले लगते हैं। रोहित और रितिका ने 6 साल की डेटिंग के बाद दिसंबर 2015 में शादी की थी। इस खबर में हम आपको युवराज, रोहित शर्मा और रितिका से जुड़े ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बता रहे हैं। 

210

रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। वे युवी को राखी भी बांधती हैं। रितिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित के साथ-साथ युवराज भी उनके क्लाइंट थे। 

310

काम के दौरान ही युवी ने उन्हें अपनी मुंहबोली बहन मानना शुरू कर दिया था। इसके बाद रितिका युवी को राखी भी बांधने लगीं। इस रिश्ते से रोहित शर्मा युवराज के जीजा लगते हैं।
 

410

जब रोहित शर्मा रितिका से पहली बार मिले थे उस वक्त क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें धमका दिया था और रोहित रितिका से नाराज भी हो गए थे। रोहित शर्मा ने बताया था,"रोहित पहली बार अपनी पत्नी रितिका से उनके दोस्त और क्रिकेटर युवराज के जरिये मिले थे, लेकिन उसी दौरान एक मजेदार बात यह हुई थी कि युवी ने उन्हें रितिका को लेकर एक डोज दे दी थी जिससे उनके माथे का पारा चढ़ गया था। उस दौरान इरफान भी वहां मौजूद थे। 

510

वह एक शूट के सिलसिले में जैसे ही युवराज के पास पहुंचे और उनसे हाय कहा, तो युवी ने रितिका की तरफ इशारा करते हुए उनसे कहा कि यह मेरी बहन है और इसकी तरफ देखना भी मत।"

610

रोहित ने आगे कहा था,"युवराज के ऐसा कहने के बाद मेरा पारा चढ़ गया था और मैं पूरे शूट के दौरान रितिका को लेकर गुस्से में था। जब शूट खत्म हुआ तो पता चला कि माइक बंद होने के कारण उनकी आवाज रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। इसलिए फिर से शूट करना पड़ेगा और इसी बीच मैं ये सोच रहा था कि वो लड़की थी कौन।"
 

710

रोहित ने आगे कहा,"इतने में शो की व्यवस्था देख रहीं रितिका रोहित के पास आईं और उनसे बड़ी विनम्रता से पूछा कि अगर किसी चीज की मदद चाहिए हो तो वह उन्हें बताने संकोच न करें। रितिका के इस तरह पेश आने पर मेरा गुस्सा ठंडा हुआ और मन ही मन मैं मुस्कुरा उठा। इसके बाद रोहित के शो वगैरह का काम रितिका देखने लगीं और धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई।"

810

स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट होने की वजह से रितिका रोहित से प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिलती रहती थीं। रोहित एक बार रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए थे। यहीं उन्होंने रितिका को प्रपोज किया था। ये ग्राउंड उन्होंने इसलिए चुना था क्योंकि उन्होंने यहीं से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी।

910

युवी ने बहन और दोस्त की शादी की ऐसे की भविष्यवाणी
 

युवराज एक जन्मदिन पर रोहित शर्मा ने उन्हें नास्त्रेदमस बताते हुए विश किया था। इसके साथ उन्होंने एक खुलासा भी कर दिया। दरअसल युवराज ने काफी पहले ही रोहित से कहा था कि उनकी शादी रितिका से होगी।  रोहित ने बर्थडे विश करते हुए लिखा था, 'हैपी बर्थडे युवराज, मेरे नास्त्रेदमस, जिसने 9 साल पहले ही बता दिया था कि मैं रितिका से शादी करुंगा।'

1010

ये भविष्यवाणी युवी ने अपनी बहन रितिका के उज्जवल भविष्य को सोचकर और दोनों के रिश्ते की गहराई को समझकर की थी। 9 साल पहले ही युवी को लग गया था कि रोहित शर्मा के लिए उनकी बहन रितिक बेस्ट च्वाइस हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL के मुकाबले कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए पूरा अंतर
Recommended image2
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image3
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image4
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image5
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved