MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • हनी सिंह की एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है इस खिलाड़ी का नाम, अब दिल्ली की इस लड़की को कर रहे है डेट

हनी सिंह की एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है इस खिलाड़ी का नाम, अब दिल्ली की इस लड़की को कर रहे है डेट

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 जनवरी को खेले गए बॉर्डर गावस्कर टेस्ट के आखिरी मैच को कौन भूल सकता है। इस मैच में भारतीय टीम ने कंगारुओं को 2-1 से शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमाया और 33 साल बाद ब्रिसबेन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई। वैसे तो मैच में कई खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की पारी यादगार रही। उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलवाई। जिसके बाद से वह पूरी दुनिया के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल पर किसका राज है ये हम आपको बताते हैं। दरअसल, पंत दिल्ली की रहने वाली ईशा नेगी (isha negi) को डेट कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने खुद अपनी तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी थी। लेकिन पंत के किस्से कुछ कम नहीं है, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। आइए आज आपको बताते हैं ऋषभ पंत की लव स्टोरी के बारे में....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 21 2021, 12:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली उनकी विनिंग पारी को सालों साल तक याद किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

बिस्बेन के मैदान पर उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया। उन्होंने 89 रन नाबाद बनाते हुए भारतीय टीम को शानदार जीत दिलवाई। जिसके बाद से वह सभी भारतीयों के दिल में एक खास जगह बना चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि पंत के दिल पर किसका राज चलता है?

39

मैदान में लंबे-लंबे चौके-छक्के मारने वाले ऋषभ पंत पर्सनल लाइफ में काफी रोमांटिक हैं। पिछले साल एक फोटो शेयर कर उन्होंने अपने लेडी लव के बारे में लिखा था कि 'जब तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करता हूं।' 

49

दरअसल, इस फोटो में उनके साथ दिल्ली की लड़की ईशा नेगी साथ में खड़ी है और दोनों बर्फीले पहाड़ों पर वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के बाद से इस बात पर मुहर लग गई कि पंत के दिल पर ईशा का ही राज चलता है।

59

हालांकि इससे पहले ऋषभ पंत का नाम हनी सिंह की एक्ट्रेस डेडी-मम्मी है नहीं घर पर फेम उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2019 में दोनों को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा था।
 

69

उसके बाद से इस बात को हवा मिली थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उसके बाद में ये तक कहा गया था कि ऋषभ से बात करने के लिए उर्वशी उन्हें कई बार फोन लगा रही थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और उर्वशी को व्हाट्सएप और कॉन्टेक्ट लिस्ट से ब्लॉक कर दिया था।

79

दरअसल, उस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था, जिससे वह काफी परेशान थे। खबरों की मानें तो उस वक्त वह उर्वशी से बात नहीं करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

89

इसके बाद दोनों के बीच जो भी था उसका अंत हो गया और बाद में पंत का नाम ईशा नेगी के साथ जुड़ गया। दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2019 में उनका रिश्ता सार्वजनिक हुआ।

99

बात दें कि पंत की गर्लफ्रैंड ईशा एक आंत्रप्रेन्योर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। पंत के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद वे सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान! गिल कप्तान, ODI में रोहित-कोहली की वापसी
Recommended image5
IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved