MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • विराट कोहली की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, फैंस ने की ऐसी भविष्यवाणी की बना दिया उनका दिन

विराट कोहली की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी, फैंस ने की ऐसी भविष्यवाणी की बना दिया उनका दिन

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया है। पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर इंग्लैंड और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वो कमाल दिखाने को तैयार हैं। इससे पहले ये खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में ऋषभ पंत ने अपनी एक बहुत ही स्टाइलिश फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी इस फोटो को देख फैंस ने भविष्यवाणी कर दी, कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान होंगे। आइए आपको भी दिखाते हैं, पंत की ये फोटो और वो कमेंट जिसने उनका दिन बना दिया.. 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 18 2021, 08:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ऋषभ पंत ने शेयर किया मोटिवेशनल मैसेज
ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर देश में फैली COVID-19 महामारी के खिलाफ एक  मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने सभी से इस कठिन समय में हार न मानने के लिए कहा और सुरक्षित रहते हुए मुस्कुराते रहने का भी आग्रह किया। उन्होंने सभी पीड़ित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और कहा कि यह एक ऐसी लड़ाई है जहां हर कोई एक साथ है। अपने पोस्ट में पंत ने लिखा कि 'जब चलना कठिन हो जाता है, तो हार मत मानो। हम इसमें एक साथ हैं। सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें। जय हिंद।'

27

फैंस को दिखी अगले कप्तान की झलक
ऋषभ पंत की ये फोटो देख साढ़े लाख से ज्यादा लोग अपना रिएक्शन दे चुके हैं। कुछ लोग उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कोई उनका मैसेज देख इमोशनल हो गए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'ऋषभ पंत भारत के अगले कप्तान होंगे।'
 

37

गले और हाथ में मोटी सी चेन पहने नजर आएं पंत
इस तस्वीर में ऋषभ पंत कूल डूड बने नजर आएं। ब्लैक कलर की टी शर्ट, हाथ और गले में मोटी सी चेन पहने वह काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। 

47

इस तरह कर रहे जीत की तैयारी
कोरोनाकाल में जिम बंद होने के चलते खिलाड़ी अपने घर पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट फाइनल्स खेलने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में ऋषभ पंत ने घर पर ही खुद को एक्टिव रखने का एक अलग तरीका निकाल लिया है और गार्डन में घास काटते हुए खुद को फिट रखते नजर आएं। 

57

ICC टेस्ट रैकिंग में  छठे स्थान पर पहुंचे पंत 
टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ ही ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वह हिटमैन शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स के बराबर पर आ गए है। तीनों खिलाड़ियों के प्वाइंट्स 747 हैं। बता दें कि इस लिस्ट में 10 में से 3 भारतीय है।

67

ये दिग्गज खिलाड़ी कह चुका है बड़ी बात 
कुछ समय पहले भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया था और भविष्‍यवाणी की थी, कि वह भविष्‍य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे।

77

इस साल IPL में की कप्तानी
ऋषभ पंत ने इस साल पहली बार आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, कोविड-19 के चलते फिलहाल आईपीएल स्थगित कर दिया गया है। पंत ने इस सीजन 8 मैचों में 213 रन बनाए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका
Recommended image2
SL vs NZ LIVE: जानें कहां देखें श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का 'मस्ट-विन' मैच
Recommended image3
India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?
Recommended image4
SL vs NZ: कोलंबो की पिच दे सकती है बड़ा धोखा! बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी?
Recommended image5
Harry Brook तूने ये क्या किया! पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाला कप्तान, दांत पीसते रह गए वसीम अकरम-रमीज राजा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved