रितिका के जन्मदिन पर भावुक हुए रोहित, फोटो शेयर कर पत्नी को बताया गेम चेंजर
नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सचदेह 32 साल की हो चुकी हैं। रितिका के जन्मदिन पर रोहित ने इमोशनल पोस्ट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पत्नी के साथ फोटे शेयर करते हुए रोहित ने लिखा "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरा प्यार, मेरी ताकात और गेम चेंजर। समायरा और मुझे आपके जैसे लीडर पर गर्व है।" रितिका ने भी इस पर मजेदार कमेंट करते हुए रोहित को धन्यवाद कहा।
15

रितिका ने रोहित के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "धन्यवाद और वह आखिरी फोटो मुझे यह याद नहीं है! क्या मैंने वो पूरा मफिन खा लिया था ??"
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
रोहित और रितिका साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल ही दोनों माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।
35
रितिका के 32 वें जन्मदिन पर रोहित उनके साथ नहीं थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी को जमकर मिस किया। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट डालकर इसकी भारपाई करने की कोशिश की।
45
रोहित की बेटी समायरा उनके लिए बहुत लकी हैं। समायरा के आने के बाद रोहित हर फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
55
रोहित और रितिका पहली बार युवराज के जरिए मिले थे। इसके बाद रितिका रोहित और असाइनमेंट मैनेज करने लगी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।
Latest Videos