- Home
- Sports
- Cricket
- 30 करोड़ के इस घर में लॉकडाउन का समय बिता रहे हैं रोहित, एक इशारे पर बंद हो जाती हैं पूरे फ्लैट की लाइटें
30 करोड़ के इस घर में लॉकडाउन का समय बिता रहे हैं रोहित, एक इशारे पर बंद हो जाती हैं पूरे फ्लैट की लाइटें
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते खेल से जुड़े इवेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर उन्हें टाल दिया गया है। इस महामहारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। इसी वजह से टीम इंडिया के सभी क्रिकेटर अपने घरों के अंदर कैद हैं। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा भी लंबे समय से घर के अंदर कैद हैं। रोहित घर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिता रहे हैं। उनका यह घर मुंबई के वर्ली इलाके में बना हुआ है। 30 करोड़ की कीमत वाले इस घर में कई स्मार्ट फीचर भी हैं। रोहित सिर्फ एक बार आवाज देकर पूरे घर की लाइटें बंद कर सकते हैं। आइए देखते हैं अंदर से कैसा दिखता है उनका यह लग्जरी अपार्टमेंट।
110

रोहित का यह अपार्टमेंट मुंबई के जाने माने आहुजा टावर्स में हैं।
210
हिटमैन ने यह घर अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से लिया है। उन्हें घूमना काफी पसंद है और उनके घर से समुद्र का किनारा बहुत दूर नहीं है।
310
53 मंजिला आहुजा टावर्स के 29वें फ्लोर पर रोहित का अपार्टमेंट है।
410
रोहित के इस लग्जरी अपार्टमेंट में सविमिंग पूल से लेकर मिनी थिएटर तक कई शानदार सुविधाएं मौजूद हैं।
510
रोहित ने यह घर साल 2015 में खरीदा था। इसके बाद ही उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त रितिका सचदे के साथ शादी की थी।
610
इस घर की बालकनी से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है।
710
इस अपार्टमेंट में 3 ऐसे बेडरूम दिए गए हैं, जिनको जरूरत पड़ने पर फैमिली रूम में भी बदला जा सकता है।
810
आहुजा टावर्स अपने ग्राहकों को अपार्टमेंट के साथ सिगार रूम, योगा रूम और स्पा की सुविधा भी देता है।
910
इस अपार्टमेंट की लाइटें, गैजेट तापमान वाइस कमांड और टच सिस्टम के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
1010
आहुजा टावर्स की अंदरूनी डिजाइन न्यूयॉर्क के डिजाइनर विल्सन एसोशिएट्स ने बनाई है।
Latest Videos