MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 13 साल पहले आज ही के दिन वनडे में सचिन ने रचा था ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया

13 साल पहले आज ही के दिन वनडे में सचिन ने रचा था ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया

स्पोर्ट डेस्क. Sachin Tendulkar Record 15000 ODI Runs on 29 june 2007: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। आज 29 जून को उनका एक रिकॉर्ड हम आपको याद दिलवा रहे हैं। 13 साल पहले आज ही के दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया, जो आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 29 2020, 03:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर ने 93 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। 

28

सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए। सचिन का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज नहीं दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। 

38

श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कुछ हिम्मत दिखाई थी, लेकिन वह 15,000 वनडे इंटरनेशनल रनों के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। कुमार संगकारा ने 14,234 वनडे इंटरनेशनल रनों के साथ क्रिकेट को अलविदा कहा था।

48

सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे इंटनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 18,426 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

58

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 जून 2007 को खेले गए मैच में सचिन तेंदुलकर अपने 42वें शतक से चूक गए थे, जब वह 93 रनों पर आउट हुए थे, लेकिन वह 15,000 वनडे इंटरनेशनल रनों के जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब रहे।

68

सचिन तेंदुलकर की 93 रनों की पारी की बदौलत भारत ने यह वनडे मैच 6 विकेट से जीता था। सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशन में 10,000 पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2001 में खेले गए इंदौर वनडे मैच में सचिन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

78

बता दें कि सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान वनडे में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर सचिन के नाम 34,347 इंटरनेशनल रन हैं। सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

 

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है। 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा। उनसे पहले कई बल्लेबाज 200 रन के आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाए।

88

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्‍ट में 51 शतक और वनडे में 49 शतक हैं. वह 100 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 76 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। वह टेस्‍ट में 14 और वनडे में 62 बार मैन ऑफ द मैच रहे हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shubham Ranjane: कौन हैं सूर्या के सबसे पक्के दोस्त शुभम रंजने, बुमराह से भी खास रिश्ता
Recommended image2
India vs USA Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में कौन जीता टॉस?
Recommended image3
निकल गई पाकिस्तान की सारी हेकड़ी, अब रास्ता निकालने ICC के सामने झुका PCB
Recommended image4
'उम्र कम है फिर भी अब कभी नहीं खेल पाऊंगा U19 वर्ल्ड कप', वैभव सूर्यवंशी का दर्द...
Recommended image5
BCCI चाह ले फिर भी T20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी-जानें क्यों...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved