MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ...तो आफरीदी ने कनेरिया के धर्म की वजह से किया उनका नुकसान? पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर की आपबीती

...तो आफरीदी ने कनेरिया के धर्म की वजह से किया उनका नुकसान? पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर की आपबीती

स्पोर्ट्स डेस्क. अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी पर करियर के दौरान भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कनेरिया ने कहा कि मुझे आफरीदी के कारण वनडे क्रिकेट में ज्यादा मौका नहीं मिलता था। बतादें कि पिछले साल शोएब अख्तर ने कनेरिया को लेकर खुलासा किया था उनके धर्म के कारण टीम में कुछ खिलाड़ी गलत व्यवहार किया करते थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 18 2020, 11:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

दानिश कनेरिया पाकिस्तान के दूसरे ऐसे हिंदू खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने देश के लिए क्रिकेट खेला है। इससे पहले उनके ही मामा अनिल दलपत पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं। कनेरिया को 2000 से 2010 के बीच सिर्फ 18 वनडे मैच खेलने का मौका मिला।

212

कनेरिया से जब पूछा गया कि क्या वे पाकिस्तानी टीम में धार्मिक भेदभाव का शिकार हुए हैं, इस पर उन्होंन कहा, 'जब हम घरेलू क्रिकेट में एक ही टीम के लिए खेल रहे थे या जब मैं वनडे टीम का हिस्सा था, वह (आफरीदी) हमेशा मेरे खिलाफ थे। यदि कोई व्यक्ति हमेशा आपके खिलाफ हो, तो ऐसी स्थिति में इसके (धर्म) अलावा और क्या कारण हो सकता है।'
 

312

इससे पहले पिछले साल शोएब अख्तर ने कनेरिया को लेकर खुलासा किया था कि उनके दूसरे धर्म के होने के कारण टीम के कुछ खिलाड़ी गलत व्यवहार किया जाता था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। 
 

412

कनेरिया ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए बताया कि अगर आफरीदी नहीं होते, तो वह 18 से कहीं ज्यादा वनडे मैच खेले होते। उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी वजह से अधिक वनडे नहीं खेल सका और उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया।
 

512

कनेरिया ने कहा कि 'मैं जब घरेलू क्रिकेट खेलता था तब आफरीदी ही कप्तान थे और वे हमेशा मुझे टीम से बाहर रखते थे। इसके बाद जब मैं वनडे खेल रहा था तो उस वक्त भी वे मेरे साथ पहले जैसा ही व्यवहार किया करते थे। वह बेवजह मुझे टीम से बाहर रखते थे।'
 

612

कनेरिया लंबे समय तक पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें अंतिम 11 में कम मौका मिला है। अब कनेरिया ने इसके कारणों का खुलासा किया है। 
 

712

उन्होंने कहा, ‘आफरीदी दूसरों का समर्थन करते थे, लेकिन मेरा नही। भगवान का शुक्र है कि इसके बाद भी मुझे पाकिस्तान के लिए खेलने का मौका मिला। इसके लिए मुझे खुद पर गर्व है।’

812

उन्होंने आफरीदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसका एक और कारण यह था, ‘मैं भी लेग स्पिनर था और वह भी लेग स्पिनर थे। लेकिन मुझे ये समझ में आता था कि वे मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। क्योंकि वे एक बड़े खिलाड़ी थे और लगातार पाकिस्तान के लिए खेल भी रहे थे। 

912

कनेरिया ने कहा कि आफरीदी मुझसे कहते थे कि टीम में एक साथ दो स्पिनर नहीं खेल सकता। साथ ही वे मेरे फील्डिंग पर भी बार-बार सवाल उठाते थे। जबकि उस समय टीम में एक दो को छोड़कर बाकी खिलाड़ी फिट नहीं रहते थे।
 

1012

हालांकि कनेरिया को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते वक्त 2009 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। वे इस मामले में लंबे समय से पीसीबी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वे फिर से खेल से खेलना चाहते हैं।

1112

उन्होंने कहा, 'मैं धर्म का मामला बार-बार नहीं उठाना चाहता। मैं केवल पीसीबी का समर्थन चाहता हूं। अगर वे मोहम्मद आमिर, सलमान बट को वापसी का मौका दे सकते हैं, तो मुझे क्यों नहीं?
 

1212

उन्होंने गलती स्वीकारते हुए कहा, 'हां, मैंने एक गलती की, लेकिन ऐसा दूसरों ने भी किया है। पर पीसीबी मुझे टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल करके फेंक रही है। वे ऐसा नहीं कर सकते। मैंने लंबे समय तक पाकिस्तान की सेवा की है।'

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved