MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस क्रिकेटर से होने वाला है पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी का निकाह, देखें PHOTOS

इस क्रिकेटर से होने वाला है पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी का निकाह, देखें PHOTOS

स्पोर्ट्स डेस्क : 5 बेटियों के पिता और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की सबसे बड़ी बेटी अक्सा (Aqsa Afridi) की सगाई पाकिस्तान टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) से होने वाली है। शाहिद अफरीदी ने खुद ट्वीट कर लिखा कि "दोनों परिवार इस बात पर सहमत हैं और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी।" सगाई की औपचारिक घोषणा तो अभी नहीं की गई है, लेकिन दोनों की इंगेजमेंट की खबर खूब वायरल हो रही है। आइए आज आपको बताते हैं, कि कौन है अफरीदी खानदान के होने वाले दामाद...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 08 2021, 11:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

शाहिद अफरीदी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह उड़ाई जाती है। पहले उनकी बेटी की तबियत को लेकर और अब उनकी बेटी की शादी को लेकर। हालांकि बेटी की शादी की खबर पर चल रही अफवाओं को उन्होंने सच करार दिया है।

27

रविवार को ट्वीट कर शाहिद अफरीदी ने लिखा कि 'शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी के लिए मेरे परिवार से संपर्क किया। दोनों परिवार संपर्क में हैं, जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, अगर अल्लाह की इच्छा है, तो यह जोड़ी भी बन जाएगी। मेरी प्रार्थनाएं शाहीन के साथ मैदान पर उनकी निरंतर सफलता के लिए हैं।'

37

बता दें, शाहीन अफरीदी ने 3 साल पहले 21 सितंबर 2018 को अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। थोड़े से समय में ही शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की टीम में एक खास जगह बना ली है।

47

हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) के 7वें मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने टी-20 क्रिकेट (T20 Cricket) में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाहीन टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

57

शाहीन के अबतक के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 15 टेस्ट, 22 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में उन्होंने 48, वनडे में 45 और टी20 में 24 विकेट अपने नाम किए है। 
 

67

वहीं, क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। अक्सा और शाहीन की उम्र अभी 20 साल ही है। इस उम्र में बहुत कम इंटरनेशनल क्रिकेटर सगाई या शादी के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों की सगाई दो साल के अंदर होगी।

77

बता दें कि अक्सा और शाहीन अफरीदी के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब दोनों के पिता ने इस बात की पुष्टि कर दी है। शाहीन अफरीदी के पिता अयाज खान ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के लिए शाहिद अफरीदी के परिवार को रिश्ता भेजा था और इसे शाहिद अफरीदी के परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BCCI का हैरान करने वाला List: अब विराट-रोहित से ज्यादा सैलरी पाएंगे गिल और बुमराह
Recommended image2
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्यों वायरल हो रहा PCB चीफ का बयान
Recommended image3
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SA vs CAN: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result साउथ अफ्रीका vs कनाडा
Recommended image4
T20 World Cup: घुटनों पर आया पाकिस्तान, अब वर्ल्डकप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक मैच
Recommended image5
T20 World Cup: पाकिस्तान को करारा तमाचा, ICC ने सिरे से ठुकराईं PCB की 3 बड़ी मांगें, दी 24 घंटे की मोहलत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved