MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Shardul Thakur and Mittali engagement:अपनी मंगेतर संग रोमांटिक हुए 'ठाकुर साहब', बोला- जहां जाओगे, मुझे पाओगे

Shardul Thakur and Mittali engagement:अपनी मंगेतर संग रोमांटिक हुए 'ठाकुर साहब', बोला- जहां जाओगे, मुझे पाओगे

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने सोमवार (29.11.2021) को अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड मिताली परोलकर (Mittali Parulkar) से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो भी छाया हुआ है, जिसमें वह अपनी होने वाली वाइफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, 'ठाकुर साहब' की सगाई की ये तस्वीरें और उनका दिलकश अंदाज...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 30 2021, 01:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मुंबई के रहने वाले 30 साल के शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा हैं। इस साल उनकी आईपीएल टीम सीएसके ने भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। 'ठाकुर साहब' के नाम के मशहूर ये खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। 

28

सोमवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (Mumbai Cricket Association) के परिसर में शार्दुल ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली।

38

बताया जा रहा है कि, दोनों कई सालों से साथ रिलेशनशिप में थे और परिवार वालों की रजामंदी से दोनों से सगाई की और अगले साल टी-20 वर्ल्डकप के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।

48

शार्दुल और मिताली की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके टीम मेट और भारतीय टी 20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनके साथ अपनी एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

58

वहीं, सीएसके में शार्दुल के साथ खेलने वाले और भारतीय टीम के बॉलर दीपक चाहर की बहन और मॉडल मालती चाहर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शार्दुल की सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें मालती, शार्दुल और मिताली एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 

68

इसके साथ ही मालती ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम के ठाकुर का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इस वीडियो में शार्दुल माइक पकड़े अपनी होने वाली वाइफ के लिए कुछ लाइनें कह रहे हैं, कि 'तुम जहां भी जाओगी, मुझे पाओगी।'

78

इनके सबसे अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ अपनी 2 फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं।

88

फोटो को शेयर कर शार्दुल ने लिखा कि 'हमेशा के लिए शुरुआत...' दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 11 घंटे के अंदर लगभग 5 लाख लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं, उनके टीम मेट केएल राहुल, शिखर धवन, सुरेश रैना और चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा ने भी इसपर कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Retention: हार्दिक पांड्या का पत्ता कटना लगभग तय, श्रेयस अय्यर छोड़ सकते हैं दिल्ली

IND vs NZ: अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले अश्विन को भज्जी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved