MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • BCCI पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर, बोले- जानबूझकर टाला T20 World Cup, नहीं चाहते भारत-पाक साथ खेलें

BCCI पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर, बोले- जानबूझकर टाला T20 World Cup, नहीं चाहते भारत-पाक साथ खेलें

स्पोर्ट डेस्क.  Shoaib Akhtar Blames BCCI For T20 World Cup: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित हो जाने के पीछे बीसीसीआई (BCCI) को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारतीय बोर्ड ने आईपीएल की वजह से वर्ल्ड कप को स्थगित करवाया। अख्तर ने साथ ही कहा कि एशिया कप भी हो सकता था। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 25 2020, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अख्तर ने यूट्यूब पर जियो क्रिकेट से बात करते हुए कहा, 'एशिया कप निश्चित तौर पर हो सकता था। भारत और पाकिस्तान के लिए यह एक दूसरे के खिलाफ खेलने का शानदार मौका था। इसके पीछे कई कारण है, मैं इसमें जाना नहीं चाहता।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अख्तर ने कहा, 'टी-20 वर्ल्ड कप भी हो सकता था लेकिन मैंने पहले ही कहा था कि वह इसे होने नहीं देंगे। आईपीएल को नुकसान नहीं होने देना चाहिए, वर्ल्ड कप को भाड़ में जाने दो।' 

38

आईसीसी ने कोरोना वायरस की वजह से आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है। इसी कारण आईपीएल की मेजबानी के रास्ते खुल गए हैं जो कोविड-19 की वजह से अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है।

48

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने आधिकारिक तौर पर इसी महीने की शुरुआत में एशिया कप-2020 के रद्द करने का ऐलान किया था। इससे एक दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की जानकार दे दी थी। 

58

अख्तर ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 2008 में हुए टेस्ट मैच का उदाहरण दिया जिसमें भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स को टिप्पणी कसी थी। इस प्रकरण को मंकीगेट के नाम से जाना गया था।

68

अख्तर ने कहा, 'मेलबर्न में कई बार उनको आसानी से विकेट मिल जाते हैं, कई बार कोई किसी को बंदर कह देता है लेकिन बच जाता है, और बातें सीरीज का बहिष्कार करने की होती हैं। मैं आस्ट्रेलियाई लोगों से पूछता हूं, तुम्हारी नीति कहां हैं?' 

78

अख्तर ने कहा, 'बीसीसीआई ने कहा कि सीरीज खत्म कर देते हैं और आस्ट्रेलिया ने कहा कि इस तरह की कोई बात ही नही हुई। क्या ये आपका ईमान है, माइक पर जो आवाज आई थी वो सुनी नहीं थी क्या?'

88

आपको बता दें हाल में अख्तर को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का हाल पूछने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव आने पर शोएब अख्तर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके बाद शोएब को खूब ट्रोल किया,हांलाकि शोएब ने बेहद संतुलित भाषा में कुछ के कमेंट्स का जवाब भी दिया।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shubman Gill: CSK को हराकर गिल ने फैंस को किया ट्रोल, 'चुप' रहने का इशारा कर शेयर की पोस्ट
Recommended image2
IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
Recommended image3
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?
Recommended image4
1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद शैंपेन-सिगरेट का बिल वायरल, क्रिकेटर ने बताया उस दिन का सच
Recommended image5
Deadly Bowlers in History: क्रिकेट के 5 सबसे खूंखार गेंदबाज, पैड पहनकर भी लगती थी चोट!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved