MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • किसी ने झुग्गी में रहकर तो किसी ने टूटे बल्ले के साथ हासिल किया अपना मुकाम, सभी के लिए मिसाल हैं ये खिलाड़ी

किसी ने झुग्गी में रहकर तो किसी ने टूटे बल्ले के साथ हासिल किया अपना मुकाम, सभी के लिए मिसाल हैं ये खिलाड़ी

नई दिल्ली. महिला दिवस के मौके पर हर जगह महिलाओं और उनके योगदान के चर्चे हैं। उन सभी औरतों और लड़कियों को याद किया जा रहा है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें सम्मान भी मिलेगा, पर इस मौके पर भी भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत को पहली बार T-20 वर्ल्डकप का खिताब जिताने के लिए जूझ रही होंगी। टीम में मौजूद हर खिलाड़ी आज हमारे लिए सुपर स्टार है, पर यहां तक पहुंचने का किसी भी खिलाड़ी का सफर इतना आसान नहीं रहा है। टीम इंडिया की हर खिलाड़ी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। हर खिलाड़ी के जीवन से आप कुछ ना कुछ सीख सकते हैं।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 07 2020, 09:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
किसी खिलाड़ी ने टूटे बैट के साथ अपना करियर बनाया तो किसी ने लकड़ी से खुद ही अपना बैट बना लिया। आभावों में जीते हुए इन खिलाड़ियों ने अपना नाम बनाया है और अब देश का नाम रोशन कर रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
स्मृति मांधाना को आस पड़ोस के लोग कहते थे कि दिन भर धूप में दौड़ोगी भागोगी तो काली पड़ जाओगी, फिर कौन ब्याह करके ले जाएगा। हालांकि उनके परिवार ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और उनका सपोर्ट किया, जिसकी बदौलत इस महिला खिलाड़ी ने यह मुकाम हासिल किया।
310
शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा के साथ ठगी हो गई थी, परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। शेफाली के पास ग्लव्स खरीदने तक के पैसे नहीं थे। वो फटे हुए ग्लव्स और टूटे बल्ले के साथ खेलती थी, पर पिता ने पैसे उधार लेकर अच्छे क्लब में बेटी का दाखिला करवाया और शेफाली ने उनके फैसेल को सही साबित करते हुए वहां से टीम इंडिया तक का रास्ता तय किया।
410
महिला दिवस के अवसरह पर ही अपना जन्मदिन मनाने वाले हरमनप्रीत कौर का जीवन भी महिलाओं के लिए एक मिसाल है। हरमन पहले हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थी, पर बाद में उनका मन क्रिकेट में लगने लगा। पिता की कमाई ऐसी नहीं थी कि उन्हें क्रिकेट किट भी नसीब होती, पर अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई।
510
टीम इंडिया की विकेटकीपर तानिया भाटिया के साथ खेलने के लिए लड़कियां भी नहीं होती थी। उन्हें लड़कों के साथ प्रैक्टिस करनी पड़ती थी। हालांकि, उन्हें इसका फायदा भी मिला और अब वो वर्ल्डकप में भारत के लिए कमाल कर रही हैं।
610
वेदा कृष्णमूर्ति जब सिर्फ 11 साल की थी तब उनका परिवार शिफ्ट हो गया था। इस छोटी सी उम्र में वो अपने परिवार से दूर करीबन 9 महीने तक अकेले रहती थी। इसके बाद उनकी बहन उनके साथ रहने के लिए आई। बाद में उन्होंने इस संघर्ष को सही साबित करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई।
710
भारतीय टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव को सामाज की छोटी सोच का सामना करना पड़ा था। महज 8 साल से क्रिकेट खेलने वाली पूनम को उनके पिता ने समाज के दबाव में आकर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था, पर पूनम नहीं मानी और उन्होंने अपने कोच से बात की। उनके कोच ने पिता को समझा लिया और पूनम आज भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
810
कभी मुंबई की झुग्गियों में रहने वाली राधा यादव के पिता एक छोटी सी दुकान के मालिक थे। दुकान से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल होता था ऐसे में क्रिकेट किट का सवाल ही नहीं पैदा होता था। राधा ने लकड़ी से खुद का बैट बनाया और प्रैक्टिस शुरू कर दी। बाद में प्रफुल्ल सर की मदद से राधा को प्रैक्टिस का बेहतर मौका मिला और वो प्रोफेशनल क्रिकेटर बन गई। पहले उन्हें 10 से 15 हजार रुपये महीने की कमाई पर खेलना पड़ता था, पर अब वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
910
टीम इंडिया की लेफ्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ के पास आज भी रहने के लिए खुद का घर नहीं है। राजेश्वरी का परिवार किराए के मकान में रहता है। उनके पिता की स्टेडियम में ही मौत हो गई थी, जब वो अपनी बेटी को देखने के लिए आए थे। इसके बावजूद राजेश्वरी भारत के लिए कमाल कर रही हैं। उनका संघर्ष अभी जारी है।
1010
भारतीय टीम की विकेटकीपर नुजहत परवीन एक साधारण मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनके समाज में आज भी कई तरह की बंदिशें हैं। हालांकि परवीन इन सब चीजों के बारे में कभी भी नहीं सोचा और अपने रास्ते पर आगे बढ़ती चली गई। इसी का नतीजा है कि वो आज भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे सफल टीमें, भारत का कौन सा नंबर? जानें पूरी लिस्ट
Recommended image2
सिर्फ 22 गेंद में चटकाए 5 विकेट, मिचेल स्टार्क ने तोड़ा डेल स्टेन और आर अश्विन का रिकॉर्ड
Recommended image3
अर्जुन तेंदुलकर के करियर का बड़ा फैसला, इस टीम के साथ ही जारी रखेंगे घरेलू क्रिकेट
Recommended image4
पाकिस्तान की करारी हार से WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास सुनहरा मौका
Recommended image5
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को है टेस्ट खेलने का अनुभव, जानिए रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved