MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs WI: रोहित ने 84 % मैचों में दिलाई टीम को जीत, 6 साल बाद भारत को बनाया नंबर-1, देखें- ये धांसू रिकॉर्ड्स

IND vs WI: रोहित ने 84 % मैचों में दिलाई टीम को जीत, 6 साल बाद भारत को बनाया नंबर-1, देखें- ये धांसू रिकॉर्ड्स

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में 17 रनों से हरा दिया। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इससे पूर्व भारत ने अहमदाबाद में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। टी 20 सीरीज जीतने के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी की टी 20 टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने पूरे छह साल बाद पहले पायदान पर जगह बनाई है। इस सीरीज में क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में....

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 20 2022, 11:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

टी 20 में भारत की लगातार 9वीं जीत

भारतीय क्रिकेट टीम की ये टी 20 इंटरनेशनल में लगातार 9वीं जीत है। टी 20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान टीम के नाम पर दर्ज है। अफगानिस्तान टीम ने लगातार 12 टी 20 मैच जीते हैं। अफगानिस्तान के अलावा रोमानिया टीम भी लगातार 12 मैच जीत चुकी है। 

29

6 साल बाद नंबर 1 बनी टीम इंडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम पूरे 6 साल के अंतराल के बाद आईसीसी टी 20 रैंकिंग में नंबर बनी है। इससे पूर्व महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम साल 2016 में टी 20 में नंबर एक टीम बनी थी। धोनी के बाद टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में रही, लेकिन वे कभी टीम को नंबर 1 तक नहीं ले जा पाए। रोहित की बतौर नियमित कप्तान ये दूसरी ही टी 20 सीरीज थी। 

39

कप्तानी में रोहित का जबरदस्त रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा की टी 20 में कप्तानी का रिकॉर्ड जबरदस्त है। रोहित ने अब तक कुल 25 टी 20 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली है। इनमें से उन्होंने 21 मैचों में टीम को जीत का स्वाद चखाया है। इस दौरान केवल चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहित की जीत का प्रतिशत देखा जाए तो यह 84 का बैठता, जो काफी शानदार कहा जाएगा।  

49

टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी 

भारतीय टीम ने सीरीज में एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 65 रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 35* ने भी तेजतर्रार पारी खेली। 

59

अंतिम पांच ओवर्स में सूर्या-वेंकटेश का धूम-धड़ाका

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में जमकर रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने इस दौरान 86 रन ठोक दिए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने 210 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में ही 65 रन उड़ा दिए। इस पारी में उन्होंने चौका तो एक ही जमाया, लेकिन छक्के 7 उड़ा दिए।

69

सूर्यकुमार यादव का चौथा टी 20 अर्धशतक 

सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी का क्रम जारी है। तीसरे टी 20 में उन्होंने अपने टी 20 करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करनेके लिए केवल 27 गेंदें खेलीं। सूर्या ने इस मैच में 210 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में ही 65 रन जमा दिए। टी 20 में ये उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। सूर्या का ये 14वां टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। 

79

विंडीज बल्लेबाजों ने फिर किया निराश 

इक्का-दुक्का बल्लेबाजों को छोड़ दिए जाए तो वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाजों ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। टीम के सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ तक नहीं छू सके। निकोलस पूरन ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। इसके अलावा रोमारियो शेपर्ड ने 29 रन बनाए। 

89

निकोलस पूरन का आठवां टी 20 अर्धशतक 

निकोलस पूरन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को क्रम इस मैच में भी जारी रखा। उन्होंने 39 गेंदों में अपने टी 20 करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया। ये भारत के खिलाफ उनका तीसरा अर्धशतक है। कोलकाता में ही खेले गए दूसरे वनडे में भी उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने टीम को लगभग जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था। 

99

आवेश खान टी 20 डेब्यू करने वाले भारत के 96वें खिलाड़ी

युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया। आवेश टी 20 डेब्यू करने वाले भारत के 96वें खिलाड़ी बन गए हैं। आवेश को अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कैप सौंपी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ishan Kishan: SRH के कप्तान बनते इतिहास रचेंगे ईशान किशन, बनेगा ये बड़ा रिकॉर्ड
Recommended image2
MS Dhoni Injury: CSK को बड़ा झटका! पहले 2 हफ़्ते IPL से बाहर रहेंगे धोनी, जानें कौन करेगा कीपिंग
Recommended image3
PSL में गजब हो गया! गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान की किरकिरी, 'चमत्कार' देख विदेशी क्रिकेटर हक्का बक्का
Recommended image4
IPL 2026 से पहले RCB को डबल झटका, 2 स्टार बॉलर पहले मैच से बाहर
Recommended image5
हादसे के बाद IPL के लिए तैयार Chinnaswamy Stadium, 3 महीने में KSCA ने बदल दी स्टेडियम की सूरत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved