- Home
- Sports
- Cricket
- 2010 में फिक्सिंग के फेर में फंसे थे रैना, लड़की के चक्कर में खत्म हो सकता था करियर
2010 में फिक्सिंग के फेर में फंसे थे रैना, लड़की के चक्कर में खत्म हो सकता था करियर
नई दिल्ली. लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना आज 33 साल के हो चुके हैं। रैना ने साल 2005 से लेकर लंबे समय तक भारतीय टीम की सेवा की है। T-20 क्रिकेट में भारत के लिए पहला शतक भी सुरेश रैना ने ही लगाया था। खराब फॉर्म के चलते रैना लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2018 में खेला था। रैना ने 3 अप्रैल 2015 में मेरठ की रहने वाली प्रियंका चौधरी से शादी कर ली।
15

2010 में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रैना से इस मामले में पूंछताछ भी की थी, पर कोई सबूत नहीं मिला था और मामला बंद हो गया था। इसके एक साल बाद श्रीलंका की संसद में भी यह मामला उठा था, पर रैना आरोपी नहीं पाए गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
श्रीलंका के एक सांसद ने आरोप लगाया था कि रैना जिस लड़की के साथ देखे गए थे उसकी खबर उन्हें पहले से थी। इस सांसद ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा था।
35
2015 में रैना ने मेरठ की रहने वाली प्रियंंका चौधरी से शादी कर ली थी। प्रियंका रैना की बचपन की दोस्त हैं, उन्होंने IT प्रफेशनल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
45
प्रियंका चौधरी रैना के कोच की बेटी हैं। रैना से शादी करने से पहले प्रियंका नीदरलैंड के एक बैंक में काम करती थी। रैना के लिए प्रियंका को उनकी मां ने पसंद किया था।
55
रैना की एक बेटी भी है, जिसका नाम ग्रेसिया रैना है। शादी की एक साल बाद प्रियंका ने ग्रेसिया को जन्म दिया था।
Latest Videos